बिष्णुगढ़ कांड के आरोपी से बीजेपी ने तोड़ा नाता! प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा भीम राम नहीं था पार्टी कार्यकर्ता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

आदित्य साहू

रांचीः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में खुलासे के बाद बीजेपी बैकफुट पर है । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी भीम राम बीजेपी का कार्यकर्ता नहीं था । आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस,9 अप्रैल को झारखंड बंद को लिया वापस ले लिया है ।

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का असम में तूफानी चुनाव अभियान, मुख्यमंत्री ने हजारीबाग हत्याकांड पर BJP को घेरा

आदित्य  साहू ने विष्णुगढ़ कुसुंबा में बेटी की निर्मम हत्या को लेकर पार्टी द्वारा घोषित 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल की झारखंड बंदी को वायस लेने की घोषणा करते हुए राज्य सरकार पर फिर हमला बोला है और कहा कि भाजपा के प्रचंड दबाव के बाद कुसुंबा की बेटी की निर्मम हत्या का उद्भेदन हुआ है,लेकिन आगे इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि बलि देने संबंधी बातों की सच्चाई सामने आए। बलि पत्थर से मारकर नहीं दी जाती है। पुलिस ने जो बातें बताई है उसकी और छानबीन की जरूरत है, पोक्सो एक्ट आदि के उल्लंघन संबंधी बातें भी उजागर हो।

See also  तेजस्वी यादव से ED की पूछताछ खत्म, करीब आठ घंटे तक हुई लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ

विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार भीम राम कभी भी किसी स्तर का भाजपा कार्यकर्ता नहीं रहा।मीडिया में सत्ता पक्ष के दबाव में भ्रामक खबरें चलाई जा रही है।कहा कि भाजपा ही जिसके स्वयं प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद विधायकगण,,जिलाध्यक्ष रामनवमी जुलूस त्यौहार के बीच घटना स्थल गए, हजारीबाग बंद और आंदोलन के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर दबाव का परिणाम है हत्या के षडयंत्र का उद्भेदन ,गिरफ्तारी।

Breaking News: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बेटे की अच्छी सेहत के लिए नाबालिग बेटी की दे दी नरबलि, मां और भगतिनी गिरफ्तार

आदित्य साहू ने कहा कि सड़कों पर झंडा लेकर कांग्रेस झामुमो के लोग नाच रहे,अनर्गल बयानबाजी कर रहे वे 8 दिन तक किस बिल में छुपे थे।क्यों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन ने कोई ट्वीट तक नहीं किया। क्यों नहीं घटना स्थल गए।

See also  बीजेपी ने लगाया हेमंत सरकार पर आरक्षण पर वादाखिलाफी का आरोप, आदित्य साहू ने बोला हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now