अलग झारखंड बनने पर बिस्कोमान ने झारखंड को दिया था भुला, अब 86 वोटर्स तय करेंगे कौन बनेगा अध्यक्ष

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 5, 2025

Biscomun

रांचीः झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बिहार  स्टेट कोऑरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिटेड   Bihar State Co-operative Marketing Union Ltd.) जिसे बिस्कोमान कहते हैं का चुनाव होने वाला है । 16 जनवरी को इसका चुनाव होगा और झारखंड के 86 वोटर्स इसमें मत का इस्तेमाल करेंगे । माना जा रहा है कि लालू यादव के करीबी सुनील सिंह इस बार फिर से अध्यक्ष बन सकते हैं । जमशेदपुर के बाद सुनील सिंह लोहरदगा का दौरा कर अपने लिए समर्थन मांगा । कोल्हान में 18 वोटर्स हैं जबकि इतने ही वोटर्स लोहरदगा और गुमला जिले में हैं ।

सुनील सिंह की होगी जीत

गौरतलब है कि बिस्कोमान (BISCOMAUN) के अध्यक्ष पद से लालू यादव के करीबी सुनील सिंह को हटना पड़ा था । सुनील सिंह और नीतीश कुमार में छत्तीस का संबंध हैं । लिहाजा झारखंड के वोटर्स पर सुनील सिंह डोरे डाल रहे हैं । जमशेदपुर में सुनील सिंह ने दौरा कर यहां के 18 वोटर्स से मुलाकात की थी । रविवार को सुनील सिंह लोहरदगा पहुंचे ।

See also  अलग झारखंड राज्य जेएमएम की वजह से नहीं, कांग्रेस ने जयपाल सिंह, शिबू सोरेन को दिया पैसा, मगर राज्य नहीं, वाजपेयी ने बनाया झारखंड-बाबूलाल मरांडी

लोहरदगा में सुखदेव भगत ने किया समर्थन

लोहरदगा जिला परिषद में बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ बिहार के कई विधायक और बिस्कोमान के सदस्य पहुंचे। इस दौरान लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, और गढ़वा, पलामू, गुमला, सिमडेगा, व लोहरदगा जिलों की सहकारी समितियों के सदस्यों का जमावड़ा हुआ।

बिस्कोमान में झारखंड के दो सदस्य होंगे

तीन घंटे तक चली इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए सदस्यों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। बैठक के दौरान सुनील कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि आगामी बिस्कोमान चुनाव में उनकी पैनल जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि झारखंड प्रदेश से दो सदस्यों को बिस्कोमान संघ में नामित किया जाएगा, जिससे झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अनूप सिंह, सुखदेव ने दिया समर्थन

सांसद सुखदेव भगत ने सुनील सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिस्कोमान ने उल्लेखनीय प्रगति की है और झारखंड के सभी लोग उनकी टीम के साथ खड़े हैं। वहीं, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिसे सुनील सिंह ने स्वीकार कर लिया।

See also  रांची के इस डाटा साइंटिस्ट ने दिल्ली के AI समिट में कर दिया कमाल, 40 हजार प्रतिभागियों में हासिल किया दूसरा स्थान

 

झारखंड में बिस्कोमान की संपत्तियां

60 गोदाम और एक उर्वरक कारखाना

झारखंड में बिस्कोमान के पास उच्च तकनीक वाले 6 कोल्ड स्टोरेज, 60 बड़े गोदाम, और एक मिश्रित उर्वरक कारखाना है।

  • 60 गोदामों की कुल क्षमता: 52,500 मिट्रिक टन।
  • उर्वरक कारखाना: देवघर के जसीडीह में स्थित, 10 एकड़ भूमि पर फैला हुआ। इसकी उत्पादन क्षमता 5000 मिट्रिक टन थी।

उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल में संपत्तियां

बिस्कोमान की संपत्तियां झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भी फैली हुई हैं:

  • हजारीबाग: 3700 मिट्रिक टन का गोदाम।
  • रांची: 30700 मिट्रिक टन क्षमता के 39 गोदाम।
  • दुमका: 18100 मिट्रिक टन क्षमता के 20 गोदाम।

संताल परगना प्रमंडल की संपत्तियां

संताल परगना के देवघर-जसीडीह, दुमका, मधुपुर, पाकुड़, राजमहल और अन्य क्षेत्रों में भी बिस्कोमान की संपत्तियां हैं।

 

झारखंड में 6 उच्च तकनीक वाले कोल्ड स्टोरेज

झारखंड में बिस्कोमान के पास 6 अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज हैं:

  1. रांची-लोहरदगा रोड: 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन क्षमता।
  2. लोहरदगा: 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन।
  3. टाटा नगर: 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन।
  4. झुमरा (हजारीबाग): 2000 मिट्रिक टन क्षमता।
  5. चास (बोकारो): 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन।
  6. सरैयाहाट (दुमका): 4000 मिट्रिक टन क्षमता।
See also  Sita Soren ने शिबू सोरेन से नामांकन करने से पहले मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, मंत्री बसंत सोरेन भी रहे मौजूद

मुख्य तथ्य (Key Facts)

  • हजारीबाग: 3700 मिट्रिक टन का एक गोदाम।
  • रांची: 30700 मिट्रिक टन के 39 गोदाम।
  • दुमका: 18100 मिट्रिक टन क्षमता के 20 गोदाम।
  • 6 कोल्ड स्टोरेज: रांची, लोहरदगा, टाटा नगर, झुमरा, चास, और सरैयाहाट।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now