By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: अलग झारखंड बनने पर बिस्कोमान ने झारखंड को दिया था भुला, अब 86 वोटर्स तय करेंगे कौन बनेगा अध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | अलग झारखंड बनने पर बिस्कोमान ने झारखंड को दिया था भुला, अब 86 वोटर्स तय करेंगे कौन बनेगा अध्यक्ष

अलग झारखंड बनने पर बिस्कोमान ने झारखंड को दिया था भुला, अब 86 वोटर्स तय करेंगे कौन बनेगा अध्यक्ष

LiveDainik Desk
January 5, 2025 9:15 PM
By LiveDainik Desk
1 year ago
Share
Biscomun
SHARE

रांचीः झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बिहार  स्टेट कोऑरेटिव मार्केटिंग यूनियन लिमिटेड   Bihar State Co-operative Marketing Union Ltd.) जिसे बिस्कोमान कहते हैं का चुनाव होने वाला है । 16 जनवरी को इसका चुनाव होगा और झारखंड के 86 वोटर्स इसमें मत का इस्तेमाल करेंगे । माना जा रहा है कि लालू यादव के करीबी सुनील सिंह इस बार फिर से अध्यक्ष बन सकते हैं । जमशेदपुर के बाद सुनील सिंह लोहरदगा का दौरा कर अपने लिए समर्थन मांगा । कोल्हान में 18 वोटर्स हैं जबकि इतने ही वोटर्स लोहरदगा और गुमला जिले में हैं ।

Contents
  • सुनील सिंह की होगी जीत
  • लोहरदगा में सुखदेव भगत ने किया समर्थन
  • बिस्कोमान में झारखंड के दो सदस्य होंगे
  • अनूप सिंह, सुखदेव ने दिया समर्थन
  • झारखंड में बिस्कोमान की संपत्तियां
    • 60 गोदाम और एक उर्वरक कारखाना
    • उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल में संपत्तियां
    • संताल परगना प्रमंडल की संपत्तियां
  • झारखंड में 6 उच्च तकनीक वाले कोल्ड स्टोरेज
  • मुख्य तथ्य (Key Facts)

सुनील सिंह की होगी जीत

गौरतलब है कि बिस्कोमान (BISCOMAUN) के अध्यक्ष पद से लालू यादव के करीबी सुनील सिंह को हटना पड़ा था । सुनील सिंह और नीतीश कुमार में छत्तीस का संबंध हैं । लिहाजा झारखंड के वोटर्स पर सुनील सिंह डोरे डाल रहे हैं । जमशेदपुर में सुनील सिंह ने दौरा कर यहां के 18 वोटर्स से मुलाकात की थी । रविवार को सुनील सिंह लोहरदगा पहुंचे ।

लोहरदगा में सुखदेव भगत ने किया समर्थन

लोहरदगा जिला परिषद में बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ बिहार के कई विधायक और बिस्कोमान के सदस्य पहुंचे। इस दौरान लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, और गढ़वा, पलामू, गुमला, सिमडेगा, व लोहरदगा जिलों की सहकारी समितियों के सदस्यों का जमावड़ा हुआ।

- Advertisement -
LD-advertisement

बिस्कोमान में झारखंड के दो सदस्य होंगे

तीन घंटे तक चली इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए सदस्यों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। बैठक के दौरान सुनील कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि आगामी बिस्कोमान चुनाव में उनकी पैनल जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि झारखंड प्रदेश से दो सदस्यों को बिस्कोमान संघ में नामित किया जाएगा, जिससे झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
royal-soler-new

अनूप सिंह, सुखदेव ने दिया समर्थन

सांसद सुखदेव भगत ने सुनील सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिस्कोमान ने उल्लेखनीय प्रगति की है और झारखंड के सभी लोग उनकी टीम के साथ खड़े हैं। वहीं, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया, जिसे सुनील सिंह ने स्वीकार कर लिया।

 

झारखंड में बिस्कोमान की संपत्तियां

60 गोदाम और एक उर्वरक कारखाना

झारखंड में बिस्कोमान के पास उच्च तकनीक वाले 6 कोल्ड स्टोरेज, 60 बड़े गोदाम, और एक मिश्रित उर्वरक कारखाना है।

  • 60 गोदामों की कुल क्षमता: 52,500 मिट्रिक टन।
  • उर्वरक कारखाना: देवघर के जसीडीह में स्थित, 10 एकड़ भूमि पर फैला हुआ। इसकी उत्पादन क्षमता 5000 मिट्रिक टन थी।

उत्तर छोटानागपुर प्रमंडल में संपत्तियां

बिस्कोमान की संपत्तियां झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भी फैली हुई हैं:

  • हजारीबाग: 3700 मिट्रिक टन का गोदाम।
  • रांची: 30700 मिट्रिक टन क्षमता के 39 गोदाम।
  • दुमका: 18100 मिट्रिक टन क्षमता के 20 गोदाम।

संताल परगना प्रमंडल की संपत्तियां

संताल परगना के देवघर-जसीडीह, दुमका, मधुपुर, पाकुड़, राजमहल और अन्य क्षेत्रों में भी बिस्कोमान की संपत्तियां हैं।

 

झारखंड में 6 उच्च तकनीक वाले कोल्ड स्टोरेज

झारखंड में बिस्कोमान के पास 6 अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज हैं:

  1. रांची-लोहरदगा रोड: 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन क्षमता।
  2. लोहरदगा: 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन।
  3. टाटा नगर: 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन।
  4. झुमरा (हजारीबाग): 2000 मिट्रिक टन क्षमता।
  5. चास (बोकारो): 1.5 एकड़ में 4000 मिट्रिक टन।
  6. सरैयाहाट (दुमका): 4000 मिट्रिक टन क्षमता।

मुख्य तथ्य (Key Facts)

  • हजारीबाग: 3700 मिट्रिक टन का एक गोदाम।
  • रांची: 30700 मिट्रिक टन के 39 गोदाम।
  • दुमका: 18100 मिट्रिक टन क्षमता के 20 गोदाम।
  • 6 कोल्ड स्टोरेज: रांची, लोहरदगा, टाटा नगर, झुमरा, चास, और सरैयाहाट।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं का होगा समाधान, अधूरे कार्यों को किया जाएगा पूरा-रामेश्वर उरांव कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं का होगा समाधान, अधूरे कार्यों को किया जाएगा पूरा-रामेश्वर उरांव
Next Article आतिशी ने अपना बाप बदल लिया, प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री पर BJP के बरबोले नेता विधूड़ी का विवादित बयान आतिशी ने अपना बाप बदल लिया, प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री पर BJP के बरबोले नेता विधूड़ी का विवादित बयान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव
  • गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल
  • निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए नेताओं पर बीजेपी सख्त, 20 को शो-कॉज देने की तैयारी
  • निकाय चुनाव के बाद BJP और JMM की बनने जा रही है सरकार, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का दावा
  • मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना; झारखंड में जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी
  • ED ने 521 करोड़ के मैक्सीजोन चिटफंड घोटाले में चार्जशीट की दाखिल, निदेशक और उनकी पत्नी को बनाया आरोपित

You Might Also Like

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

हजारीबाग में हाथी भगाने निकली टीम की गाड़ी से कंटेनर की टक्कर, दो की मौत

6 hours ago
पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 18 नेताओं को नोटिस, BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे निकाय चुनाव

8 hours ago
गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमला में ACB की कार्रवाई,लघु सिंचाई विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

9 hours ago
बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

बिहार में रेलवे जक्शन पर बजने लगा अश्लील गाना, यात्री हुए हैरान, रेल प्रबंधन पर उठा सवाल

11 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?