डेस्कः ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दरअसल, एक युवक मोटरसाइकिल पर रेलवे क्रॉसिंग से निकल रहा होता है कि उसका संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे मोटर साइकिल रेलवे ट्रैक पर गिर जाती है।
शख्स बाइक उठाता है लेकिन तभी उसे एहसास होता है कि ट्रेन उसकी तरफ आ रही है तो वह खुद को बचाने के लिए भागता कि तब तक काफी देर हो जाती है और ट्रेन उसे काटकर आगे बढ़ जाती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी दिल कांप उठे।
Bihar Board Exam 2026: बोर्ड ने बढ़ाई मैट्रिक परीक्षा 2026 फॉर्म की डेडलाइन, जानें आखिरी तारीख
यह वीडियो @GreaterNoidaW नाम के X हैंडल से पोस्ट किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ग्रेटर नोएडा: दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा। क्रॉसिंग पार करते समय ट्रैक पर फंस गई युवक की बाइक। पोस्ट पर रेलवे सेवा की ओर से @drmncrald (डीआरएम प्रायगराज को टैग करते हुए जवाब दिया गया – संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 3 बजे दादरी के बोड़ाकी रेलवे फाटक के पास घटी। जहां एक शख्स फाटक पार करने के लिए तेज स्पीड में बाइक से पहुंचता है। वह जल्द से जल्द पटरी पार करना चाहता है। इसलिए बाइक की स्पीड बढ़ा देता है।
लेकिन सड़क पर बजरी-मिट्टी होने की वजह से वह बाइक समेत फिसलकर सीधा ट्रैक पर गिर जाता है। फिर वह तुरंत खड़ा होता है और बाइक को उठाने लगता है। लेकिन तब तक ट्रेन आ जाती है। इसके बाद वह बाइक छोड़कर ट्रैक छोड़कर आगे की ओर भागने लगता है। तभी ट्रेन की चपेट में आ जाता है।
इस घटना पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- बेहद दर्दनाक ..जल्दबाजी क्यों करनी.. और जब बाइक गिर गई थी और ट्रेन आ रही थी तब बाइक छोड़कर दूर हट जाना चाहिए था। दूसरे ने कहा- गरीब आदमी मौत से कहां डरता है सोचा बाइक को बचा लेता हूं। इसी तरह कुछ ने लिखा – बिना फाटक वाले रेलवे लाइन कब तक…। तो कुछ ने लिखा कि मिट्टी की वजह से गिर गया। वैसे इस घटना पर आपका क्या कहना है?
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के सेल में छापेमारी के दौरान मिला मोबाइल चार्जर, जेल प्रशासन पर हुई कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा: दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा 🚨
क्रॉसिंग पार करते समय ट्रैक पर फंस गई युवक की बाइक। pic.twitter.com/EeGfpywQn4
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) October 13, 2025
युवक की पहचान दतावली गांव के तुषार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 19 साल थी। दादरी RPF इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया- एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की मदद से युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




