- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनीः सारण में प्रेम प्रसंग में दो नाबालिग बेटी और पिता की हत्या, मां घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2024

पाकुड़ में ग्राम प्रधान की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका, आरोपी फरार

सारण: इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिले रसूलपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां ट्रिपल मर्डर की घटना ने सनसनी फैला दी है। बताया जाता है कि एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन और पिता की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। मां पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा
सोमवार देर रात रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में तारकेश्वर सिंह और उनकी दोनों बेटी 17 वर्ष की चांदनी कुमारी और 15 वर्ष की आभा कुमारी की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई है। तारकेश्वर सिंह की पत्नी की नींद खुल जाने से उनकी जान बच गई लेकिन हमलावरों के हमने में वो भी घायल हो गई है, उनके कंधे पर भी गहरे जख्म के निशान है। इनका इलाज एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

See also  बिहार में गया जी में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक

बताया जा रहा है कि हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। पुलिस ने घायल माँ के मौखिक बयान के आधार पर धनाडीह निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है और मिली सूचना के अनुसार दोनों युवकों ने हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पूरा परिवार अपने घर के छत पर सोया हुआ था। अपराधी घर की छत पर पहुंचे और सभी  पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल माँ शोभा देवी ने बताया कि छत के ऊपर से उनकी बेटी चांदनी की आवाज़ आई तो वह छत पर गई जहां रसूलपुर निवासी रौशन नामक युवक अपने एक साथी के साथ था जिसने दोनों बेटियों और पिता के साथ उन्हें भी मारने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।

शोभा देवी की माने तो चांदनी के साथ उसकी बातचीत होती थी और घर वालो के हस्तक्षेप के बाद उसने बात करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से रौशन बौखलाया हुआ था और बार बार मेरी नही तो किसी की होने नही दूंगा की धमकी देता था। बीती रात रौशन अपने साथी के साथ छत पर चढ़ गया और ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम दे दिया है। मामले में अभी पुलिस का बयान आना बाकी है।बहरहाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित रसूलपुर निवासी सुधांशु उर्फ रौशन पिता संतोष राम अंकित पिता सुनील राम को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  लातेहार में बाइक और एसयूवी की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गलती पड़ गई भारी

हत्याकांड पर पुलिस का बयान

34250dab 6edf 48c6 91aa 548eddd78e7c

सारण के धानाडीह गांव में कल रात अपराधियों ने एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी। व्यक्ति की पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दो आरोपियों सुधांशु कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण मृतका और सुधांशु कुमार के बीच प्रेम संबंध लग रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की हत्या करने पर SP कुमार आशीष ने कहा, “थाना धानाडीह में रात में घटना घटित होने की सूचना मिली। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है…मृतका की मां के बयान के आधार पर कार्रवाई हुई है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हमने चाकू बरामद किया है…शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है…”

See also  'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो विशेष सहायता तो मिलना शुरू हो गया है', केंद्रीय बजट से नीतीश हुए खुश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now