झारखंड में लैंड रिकार्ड में अब जेंडर कॉलम भी रहेगा, केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर काम शुरू करने को कहा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 28, 2025

झारखंड में लैंड रिकार्ड में अब जेंडर कॉलम भी रहेगा, केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर काम शुरू करने को कहा

रांचीः झारखंड में रिकार्ड ऑफ राइट्स (लैंड रिकार्ड)में जेंडर कॉलम भी रहेगा। लैंड रिकार्ड में स्वामित्व से जुड़ी जानकारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने झारखंड को यह कॉलम जोड़ने को कहा है। इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव कुणाल सत्यार्थी ने झारखंड के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि लैंड रिकॉर्ड में जेंडर कॉलम शामिल कर संबंधित आंकड़े डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करें।

झारखंड में अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 2 डिग्री तक लुढ़का तापमान, नये साल में खुशनुमा रहेगा मौसम
पत्र में कहा गया है कि अभी भूमि स्वामित्व में महिलाओं की हिस्सेदारी सीमित है। जेंडर आधारित आंकड़े न होने से महिलाओं के भूमि अधिकारी की सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने लैंड रिकार्ड में जेंडर कॉलम जोड़ने को कहा, ताकि स्पष्ट हो सके कि जमीन का स्वामित्व पुरुष, महिला या संयुक्त रूप में किसके नाम है। लेकिन झारखंड में इसकी प्रक्रिया अभी शुरू ही नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जरूरी कद उठाने को कहा गया है। इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान और नीति निर्माण में सहायता मिलेगी। जमीन विवादों में भी कमी आई। गौरतलब है कि ओडिशा में लैंड रिकार्ड में जेंडर कॉलम जोड़ दिया गया है। वहीं त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में इस पर काम चल रहा है।

See also  रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now