- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में सामने आई ज्योति मौर्या वाली कहानी, पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, कांस्टेबल बनते ही मांग लिया तलाक

बिहार में सामने आई ज्योति मौर्या वाली कहानी, पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, कांस्टेबल बनते ही मांग लिया तलाक

बेगूसराय: उत्तरप्रदेश के बरेली में एसडीएम पद पर तैनात ज्यौति मौर्या की कहानी तो सब जानते है जिसने अधिकारी बनने के बाद बक्सर के रहने वाले आलोक मौर्या जो की फोर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे अधिकारी बनने के बाद एसडीएम ने उन्हे छोड़ दिया था। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां मजदूर पति ने पत्नी को पढ़ा लिखाकर कांस्टेबल बनाया, अब पत्नी अपने मजदूर पति से तलाक मांग रही है।

बेगूसराय में पत्नी के पुलिस बल में नौकरी होते ही पति के साथ रहने से इंकार कर रिश्ते को शर्मशार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मजदूरी तक की, लेकिन नौकरी मिलने के बाद अब साथ नहीं रहकर तलाक मांग रही है।

मामला बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव का है। डरहा थाना सिंह गांव निवासी विजय कुमार की शादी 15 जून 2013 को साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी रोशनी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का जीवन सुखमय बीत रहा था। पत्नी रोशनी और पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन विजय के पास पैसे नहीं थे।

See also  Bihar में सभी जिलों के बनाये गए प्रभारी मंत्री, बागी होकर बेटे को चुनाव लड़ाने वाले मंत्री महेश्वर को भी मिली जिम्मेदारी

मैट्रिक पास पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए उसने मजदूरी की और पढ़ाने लगा। समय बीतता गया और पत्नी के मन की मुराद भी पूरी हो गई। 2022 में उसे बिहार पुलिस में बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई। इसके बाद अक्टूबर 2022 में रोशनी प्रशिक्षण लेने चली गई। इसी बीच प्रशिक्षण के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई।

बातें कम होने लगी, गया जिला पुलिस बल में ज्वाइन करने के बाद पत्नी ने अचानक कह दिया कि अब हमें तुम्हारे साथ नहीं रहना है। विजय ने बताया कि साथ नहीं रहने की बात ने उसे अंदर से तोड़ दिया है। उसने पत्नी को मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही है। कल रोशनी अपने भाई और पिता के साथ डरहा विजय के घर पर तलाक मांगने पहुंच गई।

गांव के लोगों ने बहुत समझाया, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है। आसपास के बुद्धिजीवियों को भी बुलाया गया। अंत में मामले की जानकारी बखरी थाना की पुलिस को गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप से मामला शांत कराया तथा दोनों पक्ष को कोर्ट में मामले को सुलझाने का सुझाव दिया है। अब मामले का कोर्ट में फैसला जो है, लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

See also  मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का रिम्स में इलाज के दौरान निधन, मुख्यमंत्री प्रकट की गहरी शोक संवेदना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now