डेस्कः केंद्र सरकार ने बिहार को 10 नए आईएएस अधिकारियों का आवंटन किया है। इसके साथ ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, बिहार मूल के 12 अधिकारियों को अन्य राज्यों में तैनाती दी गई है।
बिहार में एकतरफा प्यार में नाकाम आशिक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, मेरी नहीं तो किसी की नहीं…
बिहार को मिले 10 आईएएस अधिकारी: 2024 में यूपीएससी से चयनित 179 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कैडर आवंटित किया गया है। इसी में से बिहार को 10 आईएएस अधिकारी मिले हैं। जिससे बिहार में आईएएस अधिकारियों की कमी में राहत मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार मूल के 12 IAS अधिकारियों को दूसरे राज्य में कैडर दिया गया है।
कुमुद मिश्रा को मिला बिहार में कैडर: बिहार में जिन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को कैडर आवंटित किया गया है, उसमें झारखंड के सौरभ सिन्हा जिनका ऑल इंडिया रैंकिंग 43 वां है। मध्य प्रदेश के फरखंडा कुरैशी जिनका रैंक 60वां है। वहीं बिहार की कुमुद मिश्रा जिनका रैंक 62वां है। उत्तराखंड की केतन शुक्ला जिनका रैंक 66वां है वो शामिल हैं।
बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटकते मिले पिता और तीन बेटियों का शव, दो बेटे जिंदा बचे
राजस्थान के नितेश गोयल को मिला बिहरा कैडर: दिल्ली की कल्पना रावत जिनका रैंक 67वां है, इसके साथ 82वां रैंक वाले दिल्ली के प्रिंस राज, 68वीं रैंक वाले राजस्थान के नितेश गोयल, 133वीं रैंक वाले राजस्थान के अमित मीणा और 178 वीं रैंक रखने वाले दीपक कुमार को बिहार कैडर आवंटित किया गया है।
केरल में बिहार मूल के आईएएस: बिहार मूल के भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन 12 अधिकारियों को दूसरे राज्यों में तैनाती की गई है उसमें ऑल इंडिया 13वीं रैंक वाले हेमंत और 17वीं रैंक वाली संस्कृति त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश, 32 वीं रैंक वाली शोभिता पाठक को महाराष्ट्र, 75वां रैंक वाले रित्विक मेहता को झारखंड, 98 वां रैंक वाले ऋतिक रंजन को केरल शामिल है।
नितिन नबीन होंगे बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री
असम-मेघालय कैडर संभालेंगे सौरभ सुमन: इसके अलावा बिहार मूल के आईएएस अधिकारी संदीप को उत्तर प्रदेश, अर्णव आनंद गुप्ता को राजस्थान, सुधा चौहान को ओडिशा, सौरभ सुमन को असम-मेघालय कैडर दिया गया है। बिहार में लंबे समय से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की संख्या कम है और उसके कारण कई अधिकारियों पर एक से अधिक विभागों का बोझ है।
तीन नए विभागों का गठन से बढ़ा काम: बिहार सरकार ने तीन नए विभागों का गठन भी किया है। उसके कारण भी आईएएस अधिकारियों की जरूरत और बढ़ेने वाली है। फिलहाल 10 आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार की ओर से आवंटित किए जाने से राहत मिलने वाली है।




