बिहार टॉपर घोटाले का आरोपी बच्चा राय ओवैसी की पार्टी में शामिल, महुआ से AIMIM के टिकट पर लड़ेगा चुनाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2025

पटनाः 2016 में बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाले और जगहंसाई करने वाले टॉपर्स घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार राय उर्फ बच्चा राय असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में शामिल हो गया है। बच्चा राय ने महुआ सीट पर खुद को पार्टी का उम्मीदवार तक घोषित कर दिया है।गुरुवार को बच्चा राय सीमांचल दौरे पर आए असदु्दीन ओवैसी से मिले और दावा किया कि 6 अक्टूबर को ओवैसी महुआ में जनसभा करेंगे।

539527651 24410563141957613 1730807551209349973 n

बिहार में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, एक दिन पहले SP से लगाई थी सुरक्षा की गुहार
महुआ विधानसभा की सीट बिहार के सबसे हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से फिलहाल आरजेडी के मुकेश रोशन विधायक है लेकिन लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव उन्हें खुले चुनौती दे रहे है और माना जा रहा है कि तेजप्रताप इस बार महुआ से चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में इस सीट पर बच्चा राय के चुनाव मैदान में उतरने के दावे के बाद इस सीट को लेकर चर्चा और बढ़ गई है।

See also  झारखंड में अगले 4 दिन होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Asaduddin Owaisi Bachcha Rai 1758869907050

बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, मृतक का था अपराधिक रिकॉर्ड
बच्चा राय वैशाली के भगवानपुर में चल रहे वीआर कॉलेज के सचिव और प्रिंसिपल थे, जब 2016 में बिहार बोर्ड का टॉपर घोटाला सामने आया था। 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा की आर्ट्स टॉपर रूबी राय ने एक टीवी चैनल को दिये गए इंटरव्यू में पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिगल साइंस कहा था और अपने विषय से जुड़े दूसरे सवालों का भी गलत जवाब दिया था। इसी तरह साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ भी इंटरव्यू में पानी का केमिकल फॉर्मूला तक नहीं बता पाया था। टॉपर्स के इंटरव्यू वायरल होने के बाद खूब हंगामा मचा था। ये दोनों टॉपर वीआर कॉलेज के ही छात्र थे। टॉपर्स घोटाले में बच्चा राय मास्टरमाइंड बनकर सामने आया था। गिरफ्तारी की तलवार लटकते देख उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बच्चा राय के घर एवं अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी कर करीब पौने तीन करोड़ कैश बरामद किया था और 2018 में उसकी करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया गया था। अब 2025 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बच्चा राय के AIMIM ज्वाइन करने से नया विवाद खड़ा हो गया है।

See also  बिहार चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों का तबादला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now