डेस्कः बिहार के वैशाली में एक सनकी आशिक ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। एकतरफा प्यार में आशिक ने प्रेमिका को गोली मार दी है। सनकी आशिक ने प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मारी है। घटना हाजीपुर के विदुपुर थाना क्षेत्र की है।
बिहार में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटकते मिले पिता और तीन बेटियों का शव, दो बेटे जिंदा बचे
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थी। 25 वर्षीय युवती संख्या कुमारी पर बख्तियारपुर के रहने वाले अजय कुमार राय पिछले कई दिनों से शादी करने का दवाब बना रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजय कुमार संख्या कुमारी के चचेरे भाई का साला है। भाभी के घर संख्या और अजय की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। अजय ने इसके बाद संध्या पर शादी करने का दवाब बनाया। शादी से इंकार करने पर संध्या और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देता था।
हिंदू युवती के साथ लिव इन में था मुस्लिम युवक, शादी का दबाव बनाने पर काट डाला गला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के परिजनों का आरोप है कि घटना के दिन अजय अपने चार दोस्तों के साथ संध्या के घर में घुसा था। घर का दरवाजा खुलने के बाद अजय ने संख्या को दो गोली मार दी। गोली लगने के बाद संख्या घायल हो गई। अजय के बारे में बताया जा रहा है कि वो संख्या को धमकी देता था कि अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी।




