- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

आरजेडी विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव को बड़ी राहत, दुमका कोर्ट ने आचार संहित उल्लंघन मामले में किया बरी

आरजेडी विधायक और झारखंड सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव को बड़ी राहत, दुमका कोर्ट ने आचार संहित उल्लंघन मामले में किया बरी

दुमकाः दुमका की MP-MLA कोर्ट ने श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय यादव को 2014 के विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिया है।मामला गोड्डा जिला, पथरगामा थाना में वर्ष 2014 के निर्वाचन के दौरान पोस्‍टर व झंडे लगाने से जुड़ा था।

कौन है कुख्यात चंदन मिश्रा ? जिसे पटना के पारस अस्पताल में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने गोली मारी,VIDEO
संजय यादव ने एमपी‑एमएलए SDJM मोहित कुमार चौधरी के कोर्ट में पेश होकर अपनी सफाई पेश की थी। गवाहों के बयानों को सुनने के बाद कोर्ट ने किसी भी उल्लंघन की पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के आधार पर उन्हें बरी कर दिया। कोर्ट से मुस्कुराते हुए निकल कर मंत्री संजय यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा की राजनीति प्रतिद्वंदता में झूठे केस किये जाते है लेकिन न्यायालय में सच सामने आ ही जाता है।

WhatsApp Image 2025 07 17 at 17.23.59 1e9c9648

जेडीयू विधायक सरयू राय के खिलाफ आरोप गठित, गवाही 12 अगस्त से, गोपनीय दस्तावेज लीक करने का मामला
मामला गोड्डा थाना केस नंबर 159/2011, G.R. No. 908/2021 से जुड़ा था, जिसमें संजय यादव पर 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप थे।इस केस के तहत पुलिस ने IPC की धारा 341, 323, 504 के अंतर्गत आरोप तय किए। बाद में Sub‑section 353 को जोड़ने का आवेदन किया गया और 17 मई 2023 को कोर्ट ने यह अनुमति प्रदान की।

See also  तेजस्वी यादव पहुंचे ED ऑफिस, लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पूछताछ

बिहार में अप्रैल-मई-जून में मर्डर बढ़ जाते हैं, ज्यादातर किसानों के पास काम नहीं होता- ADG कुंदन कृष्णन
IPC की धारा 353 जोड़ने के बाद 22 मई 2023 को आरोप क्रमबद्ध रूप से आरोप तय किए गए। आरोपियों को यह सुनाई गई कि किसके तहत किस अपराध का आरोप है।गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। लेकिन कोर्ट ने मामला “पर्याप्त साक्ष्य न होने” के आधार पर सुनवाई पूरी होने के बाद संजय यादव को बरी करने का निर्णय सुनाया।अदालत ने तय किया कि अभियोजन पक्ष ने आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त विश्वसनीय और पर्याप्त गवाह या प्रमाण पेश नहीं किया। अतः संजय यादव पर आरोप खारिज किए गए और उन्हें दोषमुक्त घोषित कर दिया गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now