पटनाः विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और पार्टी के दलित चेहरा अशोक राम ने पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। अशोक राम ने पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया है। जेडीयू कार्यालय में अशोक राम ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। अशोक राम 6 बार विधायक भी रह चुके हैं।अशोक राम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे।
बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों ने मचाया तांडव, संचालक को मारी गोली, कैश लेकर हुए फरार
इसके अलावा वो बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके हैं। अशोक राम ने रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी की सदस्यता ली है। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।
अब बिहार में राम, सीता और कौआ के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, केस दर्ज
लालू कांग्रेस को खत्म करने में सफल रहे- अशोक राम
जदयू का दामन थामने के बाद अशोक राम ने कहा कि लालू यादव कांग्रेस को खत्म करने की मंशा में सफल रहे। कांग्रेस पार्टी को अब मेरी जरुरत नहीं है। कांग्रेस अब नेहरू-राजीव के दौर की नहीं रही। अशोक राम ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी का पूरा परिदृश्य बदल गया है। अशोक राम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में मुझे दरकिनार कर दिया गया। एक बार पूछा नहीं गया और घर बैठा दिया गया। कम से कम पूछना चाहिए था। उस वक्त टिकट उन्हें दिया गया जो बाहर से आए थे। यह तो अपमानित करना हुआ। मुझे उसी समय कांग्रेस छोड़ देना चाहिए था। अशोक राम ने यह भी कहा कि अभी कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ेंगे।
बिहार में गंगा, कोसी, गंडक नदी उफान पर, झाझा में पुल धंसा, मुंगेर में बह गया डायवर्जन
इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि अशोक कांग्रेस में खुद को हाशिये पर धकेले जाने से नाराज थे। यह भी कहा जा रहा है कि अशोक राम बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से नाराज चल रहे थे। आखिरकार पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज अशोक राम ने बिहार चुनाव से पहले जदयू का दामन थाम लिया। अशोक राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के नेता रहे हैं। इधर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस के कई बड़े लोग जदयू के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को पता है कि अब जमीन पर उनका कुछ नहीं बचा है। लिहाजा, वे उसे छोड़ना चाहते हैं।
तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’
यहां आपको बता दें कि 10 अगस्त से राहुल गांधी बिहार में पदयात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वो 18 जिलों का दौरा कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले अशोक राम के जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को झटका जरूर लगा है।




