अब बिहार में राम, सीता और कौआ के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, केस दर्ज

lord_ram

पटनाः बिहार में डॉग बाबू, डोगेश और ट्रैक्टर के नाम से आवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन पहुंचने का मामला काफी चर्चा रहा। अब यहां भगवान श्री राम, माता सीता और कौआ के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन मिला है। खगड़िया जिले में आरटीपीएस के माध्यम से श्री राम, कौआ आदि के नाम से भी निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं।

अधिकारी के संज्ञान में यह मामला सामने आते ही आवेदनों अस्वीकृत करते हुए संबंधित थानों में मामला दर्ज कराया गया है। आरटीपीएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर किसी ने भगवान श्री राम के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया तो किसी ने कौआ के नाम से आवेदन किया है। वहीं, आवेदन के दौरान जानकारी दर्ज करने में भी कुछ और ही अंकित किया गया है। इन मामलों में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जिले के चौथम, गोगरी व चित्रगुप्तनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

See also  ऑनलाइन क्लास के दौरान अश्लील वीडियो चलने लगा, हिमाचल के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप

बताया गया कि गत 12 दिसंबर 2024 को निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के दौरान आवेदक का नाम कौवा दर्ज किया। इस मामले में सदर आरओ शंभु कुमार ने चित्रगुप्तनगर थाने में 1 अगस्त को कांड 82/2025 दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ेंः

रांची के सदानंद चौक पर मार्केटिंग कांप्लेक्स में लगी आग, दो दुकान जलकर खाक

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक नदी उफान पर, झाझा में पुल धंसा, मुंगेर में बह गया डायवर्जन

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में मंत्री रामदास सोरेन का लिया हाल-चाल, मरांग बुरु से जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now