बिहार में गंगा, कोसी, गंडक नदी उफान पर, झाझा में पुल धंसा, मुंगेर में बह गया डायवर्जन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 3, 2025

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक नदी उफान पर, झाझा में पुल धंसा, मुंगेर में बह गया डायवर्जन

डेस्कः नेपाल और पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद गंगा में भी भारी उफान की स्थिति है। नदी का जलस्तर बक्सर से कहलगांव तक तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर पटना के साथ-साथ भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। नदी का जलस्तर इस समय भी तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर बक्सर में भी खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका है। इस समय गंगा यहां खतरे के निशान से महज एक फीट नीचे रह गयी है।

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में मंत्री रामदास सोरेन का लिया हाल-चाल, मरांग बुरु से जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना
उधर, कोसी और पुनपुन का जलस्तर भी खतरे के निशान के पार हो गया। कोसी खगड़िया में जबकि पुनपुन पटना में खतरे के निशान से ऊपर है। कोसी अगले 24 से 48 घंटे में डुमरी और बलतारा के साथ ही कुरसेला में भी लाल निशान के पार हो जाएगी। इसकेे अलावा सुपौल और सहरसा में भी नदी खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। यही नहीं गंडक, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, भूतही बलान, सोन, महानंदा, घाघरा नदियों का जलस्तर भी सूबे में कई स्थानों पर बढ़ रहा है।डुमरी और बलतारा के साथ ही कुरसेला में भी कोसी लाल निशान के करीब है। सुपौल और सहरसा में नदी खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। कोसी के साथ ही गंडक, बूढ़ी गंडक, कमला, बलान, भूतही बलान, सोन, महानंदा, घाघरा आदि तमाम नदियों का जलस्तर भी बिहार में कई स्थानों पर बढ़ रहा है।

See also  नेपाल में बाढ़ से अबतक की सबसे बड़ी तबाही, 112 से ज्यादा की मौत, उत्तर बिहार में भी हाहाकार

Oval Test: इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 374 रन, वाशिंगटन सुंदर की धमाकेदार बल्लेबाजी, यशस्वी का भी शतक
इनके जलस्तर में 10 से 48 सेमी वृद्धि की आशंका व्यक्त की गयी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अभियंताओं को नदी के तटबंधों की 24 घंटे निगरानी करने को कहा गया है। गंगा पटना के गांधीघाट पर खतरे के निशान से 20 सेमी जबकि हाथीदह में एक सेमी ऊपर है। भागलपुर में जलस्तर लाल निशान से 10 सेमी और कहलगांव में 13 सेमी ऊपर है।कोसी और पुनपुन का जलस्तर भी खतरे के निशान के पार हो गया। कोसी खगड़िया में जबकि पुनपुन पटना में खतरे के निशान से ऊपर है।कोसी अगले 24 से 48 घंटे में डुमरी और बलतारा के साथ ही कुरसेला में भी लाल निशान के पार हो जाएगी। इसके अलावा सुपौल और सहरसा में भी नदी खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। यही नहीं गंडक, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, भूतही बलान, सोन, महानंदा, घाघरा नदियों का जलस्तर भी बिहार में कई स्थानों पर बढ़ रहा है। इनके जलस्तर में 10 से 48 सेमी वृद्धि की आशंका व्यक्त की गयी है।

See also  फरक्का बराज के 9 गेट खोले गए, बिहार के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार में जारी होंगे नए वोटर कार्ड,BLO को देनी होगी फोटो,आ गया नया अपडेट
शनिवार को झाझा में बरमसिया पुल के धंसे हिस्से को देखते ग्रामीण, कई गांवों का संपर्क टूटा। झाझा नगर को झाझा एवं सोनो प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला झाझा का बरमसिया पुल का एक हिस्सा शनिवार को पूरी तरह धंस गया। पुल के धंस जाने से झाझा नगर एवं बरमसिया गांव के बीच बहने वाली उलाय नदी पार के झाझा एवं सोनो प्रखंड की हजारों की आबादी मुश्किलों में आ गई है। उनका झाझा नगर सह प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है। इधर, झाझा प्रखंड में ही शनिवार तड़के करीब तीन बजे प्रखंड की बाराकोला पंचायत के पचकठिया गांव में बारिश के चलते एक ग्रामीण का खपरैल का घर ढह गया। ढहे घर के मलबे में दबकर गृहस्वामी मोहन खैरा (49 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’
मुंगेर में डंगरी नदी में बना डायवर्जन एक बार फिर बहा
लगातार बारिश के बाद हवेली खड़गपुर-तारापुर मार्ग स्थित नगर क्षेत्र के कच्ची मोड़ स्थित डंगरी नदी में बनाया गया डायवर्जन शनिवार को एक बार फिर बह गया। इससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हवेली खड़गपुर से तारापुर और तुलसीपुर के रास्ते टेटियाबंबर प्रखंड का भी संपर्क भंग हो गया। बीते माह ही बारिश में दो बार डंगरी का डायवर्जन नदी की उफान में बह गया था।

See also  मुखिया 2 साल के बेटे को छोड़कर रहस्मय तरीके से लापता, पुलिस ने रांची से किया बरामद, 2022 में चुनाव जीतकर ,सबसे कम उम्र की मुखिया बनीं थी सपना कुमारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now