बिहार में अपराधी को पकड़ने गए ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीट-पीट कर हत्या की आशंका

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

बिहार में एक ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम अपराधी को पकड़ने के लिए गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस टीम में ASI राजीव रंजन भी शामिल थे। लेकिन एएसआई राजीव रंजन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

राजीव रंजन फुलकाहा थाने में तैनात थे। देर रात एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी करने निकली थी। जिसके बाद अब एएसआई की मौत की खबर सामने आ रही है। एएसआई राजीव रंजन मुंगेर के रहने वाले थे।

संथाल परगना को अलग राज्य बनाएं, झारखंड में लगाएं राष्ट्रपति शासन; संसद में बोले निशिकांत दुबे

बताया जा रहा है कि एएसआई को सूचना मिली थी की एक वांछित अपराधी फुलकाहा बाजार स्थित एक घर में भोज खाने के लिए आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एएसआई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे गाड़ी में भी बैठा लिया था। लेकिन तब ही वहां असामाजिक तत्व जुट गए औऱ उन्होंने अपराधी को छुड़ा लिया।

हालांकि, एएसआई की मौत किन परिस्थितियों में हो गई इसका पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधी को छुड़ाने के दौरान एएसआई को अपराधियों ने पीटा था जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एएसआई राजीव रंजन का शव सदर अस्पताल में फिलहाल रखा गया है। उनकी मौत के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

झारखंड में एक और एनकांउटर, रांची में पिस्टल छीनकर भाग रहे डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now