झारखंड में एक और एनकांउटर, रांची में पिस्टल छीनकर भाग रहे डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 12, 2025

झारखंड में एक और एनकांउटर, रांची में पिस्टल छीनकर भाग रहे डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

रांची: मंगलवार को पलामू में गैंगस्टर अमन साहू के एनकांउटर के बाद पुलिस ने एक और एनकांउटर किया है। रांची के चान्हो में डबल मर्डर के आरोपी प्रिसं को पुलिस ने गोली मारी है।

Gangster Aman Sahu का शव लेने परिवार के 5 सदस्य पलामू पहुंचे,पिता ने एनकाउंटर की CBI से जांच कराने की मांग की
थानेदार की पिस्टल छीनकर भाग रहे अपराधी प्रिंस को पुलिस ने गोली मारी है। चान्हो थाना क्षेत्र के आनंदशीला आश्रम में हुई गोलीबारी के दौरान हुए दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे प्रिंस को पुलिस लगातार गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि प्रिंस चान्हो इलाके में कही छुपा हुआ है। पुलिस ने ठिकाने की जानकार ली और उसे गिरफ्तार करने पहुंची इसी दौरान चान्हो थाना प्रभारी की पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे प्रिंस को पुलिस ने गोली मारी। पिस्टल की गोली प्रिंस के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद प्रिंस को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधी प्रिंस ने पुलिस का पिस्तौल छीन कर पुलिस पर ही फायरिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह प्रयास सफल नहीं रहा। इसके तुरंत बाद प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  हेमंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से पहले विधायकों के साथ की बैठक, कांग्रेस ने जीत तय करने के लिए 6 सीनियर नेताओं को लगाया

गैंगस्टर अमन साहू के बुढ़मू स्थित घर में मातम, मां-पिता बेसुध, गांव में पसरा हैं सन्नाटा, आतंक की कहानी सुन हो जाएंगे के दंग
गौरतलब है कि आनंदशीला आश्रम में बुधवार की देर रात आश्रम एक साधु सहित दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंदशीला आश्रम के साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मार हत्या कर दी गई थी। कांड में शामिल चार अपराधी जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि प्रिंस फरार था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now