रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र के एचईसी के एचएमटीपी के स्टैंड में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी में झूलता हुआ शव सोमवार की सुबह मार्निंग वाकर्स ने देखा। देखते ही देखते यह सूचना पूरे धुर्वा क्षेत्र में फैल गयी। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।जानकारी मिलने पर धुर्वा इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोगों ने शव को देखकर उसकी पहचान अमन कुमार यादव (उम्र 26 वर्ष) के रूप में की। अमन कुमार का घर जगन्नाथपुर शिव मंदिर के समीप है।
राजबीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल गिरफ्तार, बोकारो वन भूमि घोटाले में CID ने की कार्रवाई
जानकारी मिलने पर स्वजन भी पहुंचे। पिता प्रमोद कुमार यादव ने शव की पहचान की। पुलिस से मिली सूचना पर सेना की टीम फोटोग्राफर के साथ मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर जांच की।वहीं धुर्वा पुलिस और जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लगभग 6 घंटे तक इस स्थिति में फांसी में झूलते हुए अमन कुमार यादव के शव की जांच-पड़ताल की। एफएसएल की टीम और डाग स्क्वायड ने भी मौके पर जांच की।देर शाम शव का पंचनामा करके पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। अमन कुमार अपने परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी छोटी उसकी बहन अर्चना कुमारी है, जिसका विवाह नहीं हुआ है।
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी को IAS में मिला प्रमोशन, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां रमिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता प्रमोद कुमार यादव भी सेना में थे और रिटायर होने के बाद प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं।उधर, देर रात अमन कुमार की पत्नी ने धुर्वा थाने में आवेदन देकर पति की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप अज्ञात पर लगाया है।
रात में 11 बजे स्विच ऑफ हो गया था मोबाइल
जवान अमन कुमार को एक महीने की छुट्टी शादी के लिए मिली थी। सोमवार को ट्रेन से उसे ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए दिल्ली जाना था। इसके लिए टिकट कंफर्म था।




