बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

लातेहार में NH कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी के साइट पर फायरिंग, इंजीनियर को लगी गोली

बिहार के पटना जिले में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। वारदात पुनपुन प्रखंड के पीपरा थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरा गांव में शनिवार रात को हुई। मृतक की पहचान सुरेंद्र केवट के रूप में हुई है। वह पुनपुन के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने एक के बाद एक, चार गोलियां मारीं। घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स ले गए। वहां इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई।

बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष आरके पाल ने कहा कि फिलहाल परिजन आरोपियों के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। परिजन द्वारा लिखित शिकायत के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

See also  झारखंड के स्कूलों का टाइम टेबल बदला, भीषण गर्मी के वजह से शिक्षा विभाग ने समय सारिणी में किया बदलाव

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का घेराव करने वाली छात्राओं को मिल गया जवाब… राज्यपाल ने दे दी खुशखबरी

पशु चिकित्सक और किसान थे भाजपा नेता केवट

विष्णुदेव केवट के बेटे सुरेंद्र केवट परिवार के साथ शेखपुरा गांव में रहते थे। वह पुनपुन प्रखंड भाजपा नेता होने के साथ ही ग्रामीण पशु चिकित्सक थे और खेती-किसानी भी किया करते थे। पद पर नहीं होने के बावजूद वह राजनीतिक रूप से क्षेत्र में काफी सक्रिय थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार को उनके खेत का पटवन किया जा रहा था। भाजपा नेता सुरेंद्र केवट शनिवार रात घर से खाना खाकर बाइक से गांव से बाहर बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के किनारे स्थित अपने खेत में लगे केबिन पर मोटर बंद करने गए थे। घर आने के लिए जैसे ही वह अपनी बाइक पर सवार हो रहे थे, तभी एक मोटर साइकिल से दो बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सुरेंद्र केवट को 4 गोलियां मारने के बाद अपराधी पुनपुन की ओर फरार हो गए।

See also  राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत,तेजप्रताप यादव ने मां से की मुलाकात,सुरक्षा वापस किये जाने पर दिया बयान

ओड़िशा: बालासोर में छात्रा ने प्रिंसिपल के दफ्तर के बाहर खुद को लगाई आग, यौन शोषण की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने थी नाराज

आपसी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी में हत्या?

गोली चलने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि भाजपा नेता जख्मी हालत में पड़े हुए हैं। बाद में परिजन लहूलुहान सुरेंद्र केवट को एम्स ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना के बाद पीपरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। आपसी रंजिश अथवा राजनीतिक दुश्मनी में सुरेंद्र केवट की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित तकनीकी सर्विलांस की मदद ले रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहचान के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

15 अगस्त को पटना मेट्रो की होगी शुरूआत, तीन बोगियां पुणे से बिहार के लिए रवाना

See also  हेमंत के तेवरों की तारीफः उद्धव ने सामना में लिखा, हर कोई नीतीश और शिंदे नहीं होता, कोई हेमंत सोरेन भी होते है

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now