नालंदा में कुख्यात रवि यादव की गोली मारकर हत्या, दारोगा के मर्डर का था आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2025

नालंदा में कुख्यात रवि यादव की गोली मारकर हत्या, दारोगा के मर्डर का था आरोपी

नालंदा: एक दिन में नालंदा जिले में हत्या की दो घटना सामने आई है। पहली घटना नुरसराय थाना क्षेत्र के डोईयां गांव में हुई जहां पटना पीएमसीएच में नर्स सुशीला देवी की जमीन विवाद में हत्या कर दी गई। दूसरी बड़ी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र से आई है जहां कुख्यात रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बिहार में अब PMCH की नर्स की हत्या, जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
शनिवार को नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडीहा गांव में अपराधी रिकार्ड वाले रवि यादव को घायल अवस्था में ग्रामीणों ने काठी पुल के पास देखा। खून से लथपथ रवि यादव को ग्रामीण घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने की तैयारी में ही थे कि दो कदम चलने पर उसने दम तोड़ दिया।

 

बिहार के नालंदा में दो छात्रों के गुटों में आपस में मारपीट, 20 से ज्यादा घायल,अभिभावकों ने किया हंगामा
इसके बाद रवि यादव के शव को उसके घर ले जाया गया। रवि यादव के हत्या की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रवि यादव के शव के पास चित्कार मारकर रोने लगे। बताया जाता है कि आपसी रंजिश में रवि यादव को गोली मारी गई है। रवि यादव तत्कालीन दारोगा अवधेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में आरोपी रहा है। रवि यादव पर आरोप था कि उसने दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।

See also  झारखंड चुनाव में मिली हार के कारणों पर भाजपा का दिल्ली में मंथन, आलाकमान ने मांगी रिपोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now