- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

एक और सास अपने दामाद संग हुई फरार, मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्यार चढ़ा परवान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

एक और सास अपने दामाद संग हुई फरार, मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्यार चढ़ा परवान

डेस्कः यूपी के अलीगढ़ के बाद अब एक और मामला सामने आया जब सास अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई है। ताजा मामला यूपी के ही बस्ती से सामने आया है। यहां भी दामाद अपने होने वाली सास को लेकर फरार हो गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है, इसके बाद दामाद और सास की खोज शुरू हो गई है।

ट्रेन छूटी तो रात में पिता के साथ स्टेशन पर रुक गई… रेलवे स्टेशन पर लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों का किया एनकाउंटर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी। चूंकि ये रिश्ता चार महीने पहले तय हुआ था तो लड़का-लड़की आपस में बातचीत करने लगे। लड़का अपनी होने वाली ससुराल के अन्य सदस्यों से भी फोन पर बात करता। इसी दौरान उसकी बातचीत अपनी सास से शुरू हुई। धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी। लड़की को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था।

See also  Minister Alamgir Alam ने ED को बतायाः मुझे पता नहीं संजीव ने किससे और कहां पैसे लिये, आज फिर होगी पूछताछ

गर्लफ्रेंड को कामवाली बाई बनाकर घर लाया लड़का, मम्मी-भाभी के सामने लगा छूने, देखकर मां ने तरेरी आंखें!
कुछ समय पहले अलीगढ़ के सास-दामाद के भागने का मामला काफी सुर्खियों में था। राहुल नाम का दामाद अपनी होने सास अपना देवी को लेकर भाग गया था। ये मामला सोशल मीडिया पर इस तरह से छाया कि सब लोग जान गए। अब लड़की के परिवार वालों को भी अपने होने वाले दामाद और सास के बीच बातचीत करना अजीब लगने लगा। उन्होंने फैसला किया वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगे।लड़की ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों तरफ से रिश्ता तोड़ दिया गया।इसके बाद लड़की का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया। शादी की तारीख मई महीने में रखी गई, हालांकि लड़के और महिला के बीच बातचीत बदस्तूर जारी रही। आरोप है तीन दिन पहले ही लड़का अपनी होने वाली सास के साथ घर से भाग गया। दुल्हन की 9 मई को किसी और दूल्हे संग शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मां भाग गई। वो भी उसके साथ, जिसके साथ दुल्हन का पहले रिश्ता तय हुआ था।

See also  Bihar Weather: पटना से पूर्णिया तक बहुत घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिखाई सैटेलाइट तस्वीर

लखनऊ की सड़कों पर गाड़ी में महिला से रेप, पता पूछने के बहाने से कार में बैठाया था, एक गिरफ्तार
इसी बीच महिला के परिजन खोड़ारे थाने की पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंचे। खोड़ारे थाने की पुलिस ने दुबौलिया पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। दुबौलिया पुलिस ने युवक से संपर्क साधना चाहा, लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक, घर से भागने के बाद दोनों अयोध्या के एक मंदिर पहुंचे। वहां शादी करने के बाद दोनों बेंगलुरु चले गए। 10 दिन बाद घर में बारात आनी है। महिला के परिजनों ने कहा कि वह अब गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। फिलहाल पुलिस सास-दामाद की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now