लखनऊ की सड़कों पर गाड़ी में महिला से रेप, पता पूछने के बहाने से कार में बैठाया था, एक गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

लखनऊः यूपी के लखनऊ में पीजीआई पुलिस ने रास्ता पूछने के बहाने से महिला को कार में बैठाने के बाद दुराचार करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता ने रविवार को छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। बयान में महिला ने जो तथ्य बताए। उनके आधार पर रेप की धारा भी बढ़ाई गई।

बताया गया है कि आरोपी ने पता पूछने के बहाने से महिला को कार में बैठाया और फिर कुछ दूर ले जाकर ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद महिला से रेप किया। महिला ने पुलिस में शिकायत की। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक नगराम निवासी महिला घरों में काम करती है। शनिवार की शाम 4.30 बजे वह वृंदावन कॉलोनी स्थित एक घर से काम के बाद लौट रही थी।

पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, कटिहार-बरौनी रेल खंड पर बनाया निशाना

सरथुवा के पास कार सवार युवक आ कर खुजौली जाने का रास्ता पूछने लगा। महिला के पता बताने के बाद ड्राइवर बोला कि आप कार में बैठ जाएं, जिससे रास्ता तलाशने में दिक्कत नहीं होगी। इस पर महिला कार में बैठ गई। कुछ दूर बाद आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की और कार में ही रेप किया।

See also  तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा; RTC बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर, 24 लोगों की मौत

महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। महिला के बताए गए रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से खुजौली मोहारी खुर्द निवासी अनुपम तिवारी उर्फ सत्यम को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। वहीं, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया।

गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को आएंगे रांची, पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now