भोजपुरी अभिनेत्री और NDA उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द, छपरा के मढ़ौरा सीट से चिराग पासवान ने बनाया था प्रत्याशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2025

भोजपुरी अभिनेत्री और NDA उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द, छपरा के मढ़ौरा सीट से चिराग पासवान ने बनाया था प्रत्याशी

डेस्कः सारण के मढ़ौरा से एनडी की प्रत्याशी और अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन स्कूटनी के दौरान रिजेक्ट हो गया है। इसके साथ NDA एक सीट पर हिट विकेट आउट हो गया।विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी त्रुटियां पाए जाने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की।

बिहार विधानसभा चुनाव में हो गया गजब कारनामा, एक ही उम्मीदवार ने दो पार्टियों से किया नामांकन
रद्द किए गए मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं। इन नामों के बाहर हो जाने से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।खास तौर पर एनडीए खेमे में इसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि सीमा सिंह को मढ़ौरा में एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था।चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि अब इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित हो जाएगा। मढ़ौरा के राजद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक है और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके है।

See also  बिहार विधानसभा चुनावः NDA में सीट बंटवारे में चिराग ने मारी बाजी, नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में नहीं

seema singh 1760779187629

बिहार चुनाव: लालू ने शरद यादव के बेटे को टिकट नहीं दिया, फोटो दिखा शांतनु बोले- समाजवाद की हार हुई
JDU के बागी को भी झटका
सीमा सिंह के अलावा अल्ताफ आलम राजू का नामांकन रद्द किया गया है। यह पिछली बार मढ़ौरा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार टिकट नहीं मिलने पर वह बागी होकर नामांकन किए थे।निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन पत्र नियमानुसार जांच प्रक्रिया के तहत रद्द किए गए हैं और किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात नहीं बरता गया।स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने से लोजपा के समर्थकों में निराशा है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे अपनी संभावनाओं के लिए अनुकूल स्थिति बताया है।अब मढ़ौरा विधानसभा का चुनावी समीकरण एक बार फिर से नए सिरे से बनता दिख रहा है। इस संबंध में मढ़ौरा के एसडीओ ने बताया कि सीमा सिंह सहित चार लोगों का नामांकन रद्द किया गया है।

See also  कोरोना का नया वेरिएंट हुआ और भी खतरनाक, WHO ने जारी की एडवाइजरी

बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; खेसारी, मैथिली, मंगल पांडे समेत दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा
सिनेमा से राजनीति में एंट्री
सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थीं। नामांकन के दौरान उन्होंने अपने शैक्षणिक योग्यता और संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया था, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा बताने वाले को कांग्रेस ने बिहार में दिया टिकट, अनुपम का पुराना पोस्ट वायरल
9वीं पास, ठाणे के स्कूल से की पढ़ाई
चुनावी शपथपत्र के अनुसार, सीमा सिंह नौवीं कक्षा पास हैं। उन्होंने वर्ष 1999 में ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल, डोंबिवली (पूर्व) से 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।फिल्म जगत में ग्लैमर और मेहनत के बल पर पहचान बनाने वाली सीमा अब राजनीति के रास्ते से जनसेवा की पारी शुरू कर रही हैं।

See also  बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now