पटना में फिर पुलिस को कुचलने की कोशिश, कार समेत दो गिरफ्तार, पिछले 3 हफ्ते तीसरी बार हुई घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

पटना में फिर पुलिस को कुचलने की कोशिश, कार समेत दो गिरफ्तार, पिछले 3 हफ्ते तीसरी बार हुई घटना

पटनाः राजधानी पटना में पुलिस की सुरक्षा ही खतरे में पड़ी हुई है। पटना में एक बार फिर से पुलिसवालों को कार से कुचलने की कोशिश हुई है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान क्रेटा गाड़ी को रोकने पर ट्रैफिक कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
पटना में बीते 20 दिन के अंदर तीन बार पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश की गई। ताजा माला गांधी मैदान थाना इलाके का है। जब चेकिंग के दौरान क्रेटा कार को रोकने पर ड्राइवर ने स्पीड बढ़ाकर ट्रैफिककर्मियों को ही रौंदने की कोशिश की। हालांकि अपनी सूझबूझ ने पुलिसकर्मियों ने खुद को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सीडीए बिल्डिंग के पास ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी काले रंग की क्रेटा कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने पुलिसवालों पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कूदकर पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाई।

See also  बिहार के बांका में डबल मर्डर, शराब पीकर लौट रहे दो युवकों को अपराधियों ने गोलियों से भूना, मौके पर मौत

JDU पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज
घटना के बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिए अन्य थानों को अलर्ट भेजा। जिसके बाद क्रेटा कार को पुलिस ने आधे घंटे के भीतर पकड़ लिया। कार में सवार दो लोगों मसौढ़ी के रहने वाले मुकुल कुमार शर्मा और शास्त्रीनगर निवासी दानेंद्र समदर्शी हैं। जिन्हे गांधी मैदान पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। साथ ही क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है।

गर्भवती बहू को ससुर लेकर पहुंचे झाड़फूंक कराने,ओझा और उसके साथियों ने किया गैंगरेप
आपको बता दें इससे पहले पटना के अटल पथ पर घटना घटी थी। जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसवालों को रौंद दिया था। जिसमें इलाज के दौरान महिला सिपाही की मौत हो गई थी। दूसरी घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलंबर की थी। जहा थार गाड़ी ने रुकने के इशारे के बावजूद पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की थी। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था। इन दोनों मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

See also  बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now