अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल, मोकामा गोलीकांड में दर्ज हुआ था केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2025

अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल, मोकामा गोलीकांड में दर्ज हुआ था केस

पटनाः बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मोकामा गोलीकांड मामले में सोनू सिंह के बाद अब अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। बुधवार को हुए नौरंगा गोली कांड में तीन एफआईआर दर्ज किया गया था और इसमें से एक एफआईआर अनंत सिंह के खिलाफ था।

मोकामा फायरिंग केस में सोनू सिंह ने किया सरेंडर, आरोपी रौशन को पुलिस ने किया अरेस्ट
इससे पहले शुक्रवार सुबह सोनू-मोनू गैंग के सोनू सिंह ने थाने में जाकर सरेंडर किया था। सोनू के पचमहला थाने में सरेंडर के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपने एक समर्थक के साथ बाढ़ कोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरेंडर कर दिया। अनंत सिंह के सरेंडर के बाद जेल भेज दिया गया है। अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में एसडीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि, एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही थी। इस घटना में रौशन और सोनू सिंह की गिरफ्तारी हुई है। जिसके बाद अनंत सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि अनंत सिंह फरार थे लेकिन पुलिस के दबिश के कारण बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिए।अनंत सिंह बेऊर जेल को में रखने की तैयारी हो रही है।

See also  चिटफंड घोटाला में केस खत्म करने के लिए पुलिस पर पैसे लेने का आरोप, मैक्सीजोन संचालक की पत्नी ने ED को दी जानकारी

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस की रेड में मैनेजर समेत सात हुए गिरफ्तार

अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे. वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई थी. इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now