मोकामाः बाहुबली अनंत सिंह ने मोकामा सीट से मंगलवार (14 अक्टूबर) को नामांकन दाखिल कर दिया है। सफेद रंग की थार से अनंत सिंह नॉमिनेशन करने पहुंचे। इससे पहले उन्होने 25 हजार समर्थको को भोज कराया। बताया जा रहा है कि समर्थकों के एक लाख से ज्यादा रसगुल्ले बनाए गए थे। नामांकन के बाद अनंत सिंह का रोड शो निकला। जिसमें सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल था। इससे पहले अनंत सिंह ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की और फिर थार गाड़ी से नामांकन के लिए रवाना हुए।
नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि मोकामा में जीत का अंतर 1 लाख होगा। विरोधियों की जमानत जब्त होगी। नीतीश कुमार सरकार बनाएंगे, भाजपा गठबंधन की फिर से सरकार बनेगी।
बिहार चुनावः NDA में कुछ भी ठीक नहीं- उपेंद्र कुशवाहा बोले, नॉमिनेशन का RLM बहिष्कार करेगी
बता दें 2020 के चुनाव में राजद के टिकट पर विधायक बने अनंत सिंह ने इस बार जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह को घर से एके-47 जैसे हथियार और विस्फोटक मिलने के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी।
सजा होने के बाद 2022 में मोकामा उप-चुनाव में पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर जीतीं। 14 अगस्त 2024 को पटना हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। जिसके बाद से उनके जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी।
2005 से अब तक अनंत मोकामा से लगातार 5 चुनाव जीते हैं। पहले तीन बार जेडीयू से, फिर निर्दलीय और 2020 में राजद से जीते। अनंत ने मुंगेर लोकसभा से 2019 में नीलम को कांग्रेस के टिकट पर लड़ाया था, लेकिन जेडीयू के ललन सिंह ने पौने दो लाख के अंतर से हरा दिया।
मोकामा की जीत का ‘अनंत संकल्प’
मोकामा के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ मोकामा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री अनंत सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मोकामा की जीत का आधार बनेगा। यह जीत विकसित बिहार का मजबूत स्तम्भ… pic.twitter.com/4PrLCkOH96
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 14, 2025








