डेस्कः महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुए वीडियो कांड ने सनसनी फैला दी है। अमरावती जिले के परतवाड़ा में सामने आया वीडियो का मामला गंभीर होता जा रहा है। शुरुआत में यह मामला कुछ वायरल क्लिप्स तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कई नई परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस अब इसे सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं मान रही, बल्कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

छात्रा की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर पिस्तौल की नोक पर किया दुष्कर्म
सोशल मीडिया पर 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हरकतें दिखाई गई हैं। इस मामले में करीब 108 लड़कियों के शोषण का दावा किया जा रहा है, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान को अरेस्ट कर लिया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान युवतियों को पहले प्रेम संबंधों के जाल में फंसाता था।इसके बाद वह उनके साथ निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड करता और फिर इन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। बताया जा रहा है कि इन वीडियो को बाद में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया।
Amravati Scandal! Maharastra
Around 350 clips involving 180+ Hindu girls victims include many minors/school and college girls > who were assaulted and Mass Blackmail & conversation racket.Several Hindu girls already seen wearing burqa in the photos.
Mohammad Ayaan Ahmed Tanveer pic.twitter.com/uuot0K1ray— UnknownMen (@unknownxyz28940) April 14, 2026
कुख्यात राहुल सिंह ने AK-47 समेत कई हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, कहा-टारगेट को बात कर मारेंगे
इस मामले में पुलिस ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी करते हुए उजेर खान इकबाल खान को पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी अयान अहमद के मोबाइल से वीडियो डाउनलोड किए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, उजेर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है और पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान उससे कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में यह साफ हो सकता है कि वीडियो कहां बनाए गए, किस-किस तक पहुंचे और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।इस बीच, अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने पीड़ितों से अपील की है कि वे आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी फरियादियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और अलग-अलग संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।कई सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग उठाई है। वहीं, आरोपी के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जिससे मामला सियासी रंग लेता नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


