By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा

नशीली कफ सिरप रैकेट में एबॉट कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत, धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी जांच के घेरे में, अमित सिंह ‘टाटा’ के कबूलनामे से 100 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार का खुलासा

LiveDainik Desk
November 28, 2025 11:18 PM
By LiveDainik Desk
2 months ago
Share
amit shingh tata
SHARE

वाराणसी/लखनऊ/धनबाद:  नशीली कफ सिरप के अंतरराज्यीय अवैध कारोबार में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आरोपी अमित सिंह उर्फ ‘टाटा’ के कबूलनामे के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस पूरे रैकेट में केवल शुभम जायसवाल ही नहीं, बल्कि एबॉट कंपनी (Abbott) के कुछ अधिकारी और झारखंड के धनबाद स्थित देवकृपा मेडिकल एजेंसी भी इस अवैध नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। इनके माध्यम से कोडीन युक्त फार्माडोल कफ सिरप की बड़े पैमाने पर सप्लाई की गई।

Contents
  • अमित सिंह का बड़ा निवेश, 5 लाख से करोड़ों के अवैध कारोबार तक
  • फर्जी फर्म बनाकर खेला गया करोड़ों का खेल
  • धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी की भूमिका
  • एबॉट कंपनी के अधिकारियों की सीधी सांठगांठ
  • पत्नी के खाते से होता था करोड़ों का लेन-देन
  • फरार हुआ शुभम जायसवाल, फर्जी नाम से कर रहा संपर्क
  • लंबा आपराधिक इतिहास
  • देवकृपा मेडिकल एजेंसी और एबॉट के अधिकारियों पर जल्द शिकंजा

अमित सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसका परिचय आजमगढ़ निवासी विकास सिंह के जरिए शुभम जायसवाल से हुआ था। शुभम पहले से ही कोडीन युक्त कफ सिरप की संगठित तस्करी में सक्रिय था। इसकी सप्लाई पश्चिम बंगाल, झारखंड और बांग्लादेश तक फैली हुई थी।

अमित सिंह का बड़ा निवेश, 5 लाख से करोड़ों के अवैध कारोबार तक

अमित सिंह ‘टाटा’ ने स्वीकार किया कि उसने शुरुआत में इस धंधे में करीब 5 लाख रुपये लगाए थे। कुछ ही महीनों में उसे 20 से 22 लाख रुपये तक का मुनाफा हुआ, जिससे उत्साहित होकर उसने दोबारा बड़ी रकम निवेश की और नेटवर्क को और मजबूत किया।

- Advertisement -
LD-advertisement

फर्जी फर्म बनाकर खेला गया करोड़ों का खेल

शुभम जायसवाल ने वाराणसी में फर्जी नाम से “शुभ मेडिक्ल” नाम की फर्म खुलवाई। साथ ही एक अन्य फर्म भी बनाई गई। इन दोनों फर्मों के जरिए फर्जी बिल और ई-वे बिल तैयार कर कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री दिखाई जाती थी। इससे लगभग 8 लाख रुपये तक का अतिरिक्त अवैध लाभ कमाया गया।

- Advertisement -
royal-soler-new

धनबाद की देवकृपा मेडिकल एजेंसी की भूमिका

अमित सिंह के कबूलनामे में यह भी सामने आया है कि झारखंड के धनबाद में स्थित देवकृपा मेडिकल एजेंसी के माध्यम से बड़ी मात्रा में कफ सिरप की सप्लाई कराई गई। एजेंसी का इस्तेमाल स्टॉक घुमाने, बिलिंग और ट्रांसपोर्ट के कागजी खेल में किया जाता था। अब धनबाद पुलिस और ड्रग विभाग भी इस एजेंसी की भूमिका की जांच में जुट गया है। देवकृपा मेडिकल एजेंसी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है । 

एबॉट कंपनी के अधिकारियों की सीधी सांठगांठ

कबूलनामे के अनुसार एबॉट कंपनी के कुछ अधिकारियों से सीधे संपर्क कर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कोडीन युक्त कफ सिरप खरीदा गया। कंपनी से असली माल निकाला गया, लेकिन दस्तावेजों में फर्जी नामों से सप्लाई दिखाकर इसे अवैध बाजार में खपाया गया। बिल, ट्रांसपोर्ट और ई-वे बिल सभी फर्जी तरीके से तैयार किए जाते थे।

पत्नी के खाते से होता था करोड़ों का लेन-देन

अमित सिंह ने बताया कि इस अवैध कारोबार की रकम को सफेद करने के लिए उसकी पत्नी साक्षी सिंह के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ।

फरार हुआ शुभम जायसवाल, फर्जी नाम से कर रहा संपर्क

रैकेट के भंडाफोड़ के बाद शुभम जायसवाल अपने परिवार और पार्टनरों करण सिंह और गौरव जायसवाल के साथ फरार हो गया। वह अब फर्जी नामों से मोबाइल पर बातचीत कर रहा है और नेटवर्क को दोबारा खड़ा करने की कोशिश में लगा है।

लंबा आपराधिक इतिहास

अमित सिहं  के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में दर्ज केस संख्या 182/2024 में उस पर धारा 420, 467, 468, 471, 120बी और 201 के तहत कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट सहित कई अन्य मामले भी लंबित हैं।

देवकृपा मेडिकल एजेंसी और एबॉट के अधिकारियों पर जल्द शिकंजा

एसटीएफ और ड्रग विभाग अब देवकृपा मेडिकल एजेंसी, एबॉट कंपनी के संदिग्ध अधिकारियों और पूरे मनी ट्रेल की गहराई से जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जल्द इस मामले में कई बड़े नामों की गिरफ्तारी संभव है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Shubham Jaisawal शुभम जायसवाल का कोडिन कांड: यूपी में कागजी दवा दुकानों का लाइसेंस फौरन होगा रद्द, सख्ती के दिए गए आदेश
Next Article JSSC CGL का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती कारोबार बनकर रह गईं शादियां, दहेज को लेकर भड़का सुप्रीम कोर्ट; रद्द की जमानत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल
  • बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा
  • पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली
  • ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां
  • बिहार में कोहरे और ठंड का अलर्ट, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, 12 फरवरी के बाद मिलेगी राहत
  • जमशेदपुर में स्लीपर सेल की आशंका, जमात के नाम पर विदेश गए कपाली के 4 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर
  • दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर
  • तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं

You Might Also Like

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

पटना के कंकड़बाग में नगर निगम और पुलिस की टीम पर हमला,अतिक्रमण हटाने के दौरान झड़प,JCB के शीशे तोड़े, 2 घायल

48 minutes ago
बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

बिहार में तीन नाबालिग की नरबलि देने की कोशिश, ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ा

3 hours ago
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली

4 hours ago
ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा...HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

ठाकुर हूं मैं, अपने पति को समझा…HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कस्टमर को दी गालियां

5 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?