पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में घमासान मचा हुआ है। जेडीयू की सीटिंग और परंपरागत सीट चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी को दिये जाने से नीतीश कुमार नाराज है। जेडीयू के कई सीटिंग विधायकों की सीट गठबंधन में फंस गई है। गठबंधन के सहयोगी एक दूसरे से नाराज बताये जा रहे है। गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल टिकट कटने की खबरों केे बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए है। उनका आरोप है कि उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भागलपुर से सांसद अजय मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया है और उन्होंने टिकट बंटवारे में अनदेखी का आरोप लगाया है।
#WATCH पटना : JDU विधायक गोपाल मंडल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर बैठे। उन्होंने कहा, “हमें मुख्यमंत्री से मिलना है… टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे।”@Jduonline #BiharElection2025 pic.twitter.com/VloPYYSKLq
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 14, 2025
नीतीश कुमार सीट बंटवारे से नाराज, मंत्री की सीटिंग सीट चिराग को देने पर बिफरे, 9 सीटों को किया रिजेक्ट
एनडीए में मचे घमासान के बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में सभी की ओर से एक ही लेख को पोस्ट किया गया है बिल्कुल वैसे ही जैसे सीट शेयरिंग के दौरान एक ही लेख को सभी नेताओं ने पोस्ट किया था। नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए एनडीए के नेताओं ने एक बार फिर एक ही लेख को पोस्ट किया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोग कह रहे है कि क्या सभी नेताओं के भावनाओं को लिखने वाले एक ही शख्स है, क्या कहीं और से लिखा हुआ लेख आता है जिसे सभी शेयर करते है।
नीतीश कुमार को बड़ा झटका, JDU सांसद अजय मंडल ने दिया इस्तीफा
इसी बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जिनको पार्टी की सीटें कम किये जाने का दोषी माना जा रहा है उन्होंने न्यूज एजेंसी को दिये गए बयान पर इस तरह की बातों से इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि एक एजेंडा के तहत इस तरह की खबरें चलाई जा रही है कि नीतीश कुमार नाराज है।
#WATCH | Patna | On #BiharElection2025, JDU MP Sanjay Kumar Jha says, "... Nitish Kumar is absolutely happy. He will campaign for the NDA. He is talking to the senior leaders of the NDA. All five parties of the NDA are united, and by this evening, we will also announce the list… pic.twitter.com/TiqdHtyCpU
— ANI (@ANI) October 14, 2025







