कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस में किया औचक निरीक्षण, गायब रहे कर्मचारियों को शोकॉज

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस में किया औचक निरीक्षण, गायब रहे कर्मचारियों को शोकॉज

रांचीः शुक्रवार को झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस में औचक निरीक्षण किया। विभागीय कार्यालय पहुंचते ही नेपाल हाउस में हड़कंप मच गया। मंत्री विभाग के दफ्तर में सभी कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी, पदाधिकारी और अधिकारी अपने दफ्तर में अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान मंत्री ने पदाधिकारियों से उनके काम और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी ली।

WhatsApp Image 2025 07 04 at 16.15.53 2f8ecae9 scaled

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
निरीक्षण के क्रम में कई पदाधिकारी अपने सहयोगी कर्मी को लेकर बहाने बनाते भी नजर आए। वहीं कुछ पदाधिकारी निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद दौड़ते-भागते दफ्तर पहुंचे। बायोमैट्रिक सिस्टम में शुक्रवार की अनुपस्थिति से संबंधित डेटा को संग्रह किया गया है।

WhatsApp Image 2025 07 04 at 16.15.53 f3d134c3 scaled

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर लेंगे राजनीति से संन्यास, 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे
इस डेटा में कार्यालय आने के निश्चित समय के बाद आने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर अनुपस्थित पदाधिकारी और अधिकारियों को शो कॉज जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 07 04 at 16.15.52 fe817df0 scaled

नीतीश सरकार के मंत्री जीवेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, नकली दवा केस में दोषी करार, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
समय पर उपस्थिति दर्ज कराएं कर्मी-पदाधिकारी
निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कार्यस्थल पर कर्मी हर हाल में निश्चित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। समय का पाबंद और अनुशासित होना, बेहतर कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है। कार्य संस्कृति में सुधार से विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now