झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर लेंगे राजनीति से संन्यास, 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर लेंगे राजनीति से संन्यास, 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे

पलामूः झारखंड सरकार में वित्त मंत्री और छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच दिल की बातें कही। उन्होने अगले विधानसभा चुनाव में राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है। उन्होने कहा है कि 2029 में वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। वित्त मंत्री ने पाटन के गांवों के दौरा के दौरान ये बातें कही।

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
उन्होने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1980 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर की थी, वहीं वर्ष 2024 में कांग्रेस से ही छठी बार विधायक चुने जाने के बाद मंत्री भी बने हैं। मतलब यह है कि जहां से उन्होने शुरूआत की थी, वहीं पर अब वह राजनीति पटाक्षेप करेंगे। इसलिए इस कार्यकाल में कुछ अलग किया जायेगा, जो यहां की जनता सदैव याद रखेगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र का विका प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। क्षेत्र में बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, सिंचाई सभी क्षेत्रों में कार्य होगा। उन्होने कहा कि अच्छे, योग्य, शिक्षित व कर्मठ व्यक्ति का चुनाव करें। उन्होने कहा कि वो पूरे पाटन-छतरपुर के विधायक हैं। सभी के लिए उनका दरवाजा खुला है।

See also  JMM में जिला समितियों का पुनर्गठन जारी, पलामू और बोकारो में किया गया बदलाव

झारखंड में कई विभागों का खर्च शून्य, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now