छात्रा को दूसरे युवक से बात करता देख बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका का घोंटाने लगा गला, वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 5, 2025

premi-premika-video

डेस्कः यूपी के अमरोहा जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने मेडिकल छात्रा का उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। जिस समय युवक छात्रा का गला घोंट रहा था उसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाया और फिर वायरल कर दिया।

इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। भीड़ द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। परिजनों ने छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक मेडिकल कालेज में जीएनएम की छात्रा है। बताते हैं कि गांव का ही निवासी एक युवक बीते चार साल से उससे प्यार करता है। बीते कुछ दिनों में उसने छात्रा को कई बार दूसरे युवकों से बात करते हुए देख लिया था।

See also  कल नीतीश का शपथग्रहण और आज लालू से ED की टीम करेगी पूछताछ, लैंड फॉर जॉब देने का मामला

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

इसके चलते वह छात्रा से नाराज था। शनिवार शाम छात्रा स्कूटी से अपने गांव से गजरौला आ रही थी। आरोप है कि तभी रास्ते में उसे युवक खड़ा मिला। युवक ने उसकी स्कूटी रुकवाते हुए नीचे उतारकर बात करनी शुरू कर दी।

इसी दौरान हुए तनातनी के बाद गुस्साए आरोपी ने छात्रा के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई जबकि आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को आनन फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने वीडियो मिलने की पुष्टि की। बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

See also  खून की तरह लाल हुआ समंदर का किनारा, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप; VIDEO VIRAL

रेप में नाकाम रहा तो महिला का पेट फाड़ डाला, आंत निकल आई बाहर; डॉक्टर की दरिंदगी

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया उस वक्त आसपास वाहन व राहगीरों की भीड़ भी थी। बावजूद इसके उसने बेखौफ वारदात अंजाम दे डाला। छात्रा का शोर सुनकर वहां भीड़ जमा हुई और बमुश्किल उसे बचाया। इस बीच भीड़ में शामिल किसी शख्स ने घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया तो आला पुलिस अफसरों तक हड़कंप मच गया।

चार साल से करता हूं प्यार, किसी और का नहीं होने दूंगा

भीड़ के बीच घिरा आरोपी बिल्कुल बेखौफ दिखा। खुद के पकड़े जाने के डर से दूर उसने कहा कि वह छात्रा को बीते चार साल से प्यार करता है और उसे किसी और का नहीं होने देगा।

लालू के ऑफर पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, कहा-हम दो बार गलती से इधर-उधर चले गए थे, अब हमेशा साथ रहेंगे

See also  बर्थ डे पार्टी नशे वाला पिज्जा खिलाकर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी दानिश को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now