रांचीः सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर झारखंड में सियासती माहौल गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इस मामले पर पहली बार अपनी प्रक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कहा कि पता नहीं कहां-कहां से खबर आप लोग चलाते है। कौन आरोप लगाता है, कौन दोषी है ये तो जांच के बाद ही पता चलता है। खबरों के माध्यम से ये रोबोटिक सर्जरी सिस्टम नहीं है। गंदी सोच और षड्यंत्र का ये लोग शिकार हो चुके है, इसका असर अब बाहर भी दिखता है। गलत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वो कोई भी हो। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो सत्ता पक्ष के लोग हो या विपक्ष के लोग हो। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चलते है और चलते रहेंगे भी। आरोप और भी लगेंगे, षड्यंत्र और भी लगेंगे। इन सभी षड्यंत्र का हमलोग सही तरीके से जवाब देंगे।
विपक्ष पर CM का पलटवार, षड्यंत्र का लगाया आरोप
विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए CM सोरेन ने कहा कि विपक्ष षड्यंत्र और गंदी सोच का शिकार हो चुका है जिसका असर अब साफ तौर पर बाहर भी दिखाई देने लगा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून की नजर में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कोई भेद नहीं है। कानून सभी के लिए समान है और सरकार किसी भी तरह की गलत गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी चाहे उसमें कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न शामिल हो। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहता है लेकिन सरकार अपने विकास कार्यों और कर्तव्यों से डिगने वाली नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आशंका जताई कि भविष्य में भी इस तरह के षड्यंत्र रचे जाएंगे, लेकिन सरकार हर परिस्थिति का मजबूती और बेहतर तरीके से जवाब देगी। सरकार पूरी पारदर्शिता और कानून के दायरे में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।





