- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले गए

झारखंड में 17 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, रांची के DCC समेत चार युवा अधिकारी पहली बार DC बने

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। नीतीश कुमार की सरकार ने कई IAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

JDU पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज
पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह से यह विभाग ले लिया गया है। अब ये उद्योग विभाग एसीएस होंगे। साथ ही परिवहन विभाग अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है। पटना प्रमंडल के कमिश्नर चंद्रशेखऱ सिंह को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। यह सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

पटना में फिर पुलिस को कुचलने की कोशिश, कार समेत दो गिरफ्तार, पिछले 3 हफ्ते तीसरी बार हुई घटना
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं परिवहन विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी को स्थानांतरित कर पथ निर्माण विभाग के सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

See also  राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का मामला, डीजी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन सीएम के मीडिया सलाहकार अजय कुमार को क्लीन चिट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now