कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने पटना में किया सुसाइड, सरकारी आवास में मिला शव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2025

Congres leader Shakil Ahamad son sucide,

बिहार से राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी पटना में कांग्रेस के दिग्गज नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे के आत्महत्या करने की खबर सामने आने से सभी सन्न रह गए हैं। सचिवालय थाना इलाके में यह घटना हुई है। पुलिस ने शव जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे का शव उनके पिता के सरकारी आवास में मिला है। बताया जा रहा है कि आवास के एक कमरे में उनका शव लटकता हुआ मिला है। एक बड़े कांग्रेस नेता के बेटे ने ऐसा क्यों किया? अभी इसके बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना से पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

बाबाधाम पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा-अर्चना किया

मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले शकील अहमद खान की छवि एक साफ-सुथरा नेता की रही है। अचानक उनके बेटे के सुसाइड कर लेने के बाद अब पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर अपनी जांच-पड़ताल की है।

See also  लीज डीड के लिए मांग रहे थे घूस, बिहार आवास बोर्ड के उपराजस्व अधिकारी 30 हजार लेते गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार दिग्गज कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र करीब 18 साल थी। शकील अहमद खान की एक बेटी भी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। विधायक शकील अहमद खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात आयान खाना खाकर सो गया था। सुबह जब लोगों ने देखा तो कमरे में उसका फंदे से शव लटका हुआ था।

आईपीएस अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने के लिए सरकार ने दी मंजूरी!, दो साल तक रहेंगे पद पर

कांग्रेस नेता के बेटे की मौत के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पप्पू यादव ने एक्स पर अपनी बात रखी है।

इधर इस घटना के बाद बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन भी शकील अहमद खान के घर पहुंचे। यहां शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शकील अहमद खान यहां नहीं हैं। उनके बेटे ने सुसाइड किया है। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो बॉडी मिली। अयान पढ़ाई कर रहा था। सब अच्छा था। सुसाइड क्यों किया पता नहीं लेकिन पढ़ाई का दबाव हो सकता है।

See also  हाथ-पैर और कमर में रस्सी, बिहार में महिला शिक्षिका को खंभे से बांध क्यों बनाया बंधक

शोरूम में चोरी के संदेह पर ट्रक से बांधकर दो युवकों को पिटाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now