शोरूम में चोरी के संदेह पर ट्रक से बांधकर दो युवकों को पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2025

kod-chori

कोडरमा में एक शो रूम के मालिक पर चोरी के संदेह पर दो युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने बताया कि झुमरीतिलैया के बायपास स्थित जगुआर शो रूम के पीछे रखे कचरे के ढेर के पास वे व उसका भाई शौच करने गया हुआ था।

इसी बीच शो रूम के मालिक अशोक यादव वहां पहुंचे और इनपर चोरी का इल्जाम लगाने लगे। जब इनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो इन्हें वहां खड़े एक ट्रक में बांध दिया गया। इसके पश्चात शो रूम के मालिक अशोक यादव व उनके स्टाफ के द्वारा इन लोगों को लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा गया।

इसी बीच इसकी सूचना तिलैया पुलिस को हुई। जिसके पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए। वहीं पिटाई कर रहे अशोक यादव को भी थाना बुलाया गया। जहां पुलिस द्वारा दोनों से पूछताक की जा रही है।

See also  झारखंड में वज्रपात से दो दिनों में पांच की मौत, आज फिर होगी झमाझम बारिश

पड़ोसी के कमरे में बार-बार जाती थी पत्नी, पति को हुआ शक, हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन, फिर…

इस पूरे मामले पर शो रूम के मालिक अशोक यादव ने बताया कि उक्त दोनों युवकों द्वारा हमारे शो रूम व बगल में स्थित होटल में कुछ दिन पहले भी चोरी की गई थी। आज जब हमने उसे शो रूम में बिना बताए घुसने को लेकर पूछताछ की तो उनलोगों ने हम पर हमला कर दिया। जिससे मेरे हाथ में चोटें आईं। जिसके पश्चात वहां मौजूद युवकों द्वारा उसे ट्रक से बांध दिया गया। इसी बीच मैने भी उसकी लाठी से पिटाई की।

इधर मामले को लेकर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर उचित कार्यवाई की जाएगी।

रात में किशोरी को अकेला देखकर उठा ले गए, किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

See also  झारखंड में 3 सीटों पर INDIA गठबंधन के दलों में नहीं बन रही सहमति, होगा दोस्ताना मुकाबला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now