Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। इससे जुड़े वीडियो की पुष्टि होने के बाद मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया।
रांची जिला प्रशासन ने शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के आरोप में 3650 रुपये का जुर्माना लगाया। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) को कृष अंसारी के एक कथित वीडियो की जांच करने का निर्देश दिया था।
झारखंड के 68 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी दाल और चीनी
वीडियो में वह एक चलती एसयूवी की सनरूफ पर खड़ा दिखाई दे रहा है। अधिकारी ने बताया कि डीसी ने डीटीओ को वीडियो की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, क्योंकि इसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर कथित तौर पर कृष अंसारी का एक छोटा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक चलती एसयूवी की सनरूफ से खड़े होकर हाथ हिला रहे थे। इस दौरान कई कारें उनके आगे-पीछे दौड़ रही थीं।
वर्णित मामलें को संज्ञान में लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है।@ranchipolice https://t.co/ypDxTc7X11
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) October 11, 2025
लोहरदगा ट्रिपल मर्डर में तीन गिरफ्तार,अंधविश्वास में पति-पत्नी और बेटे की कर दी थी हत्या
रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि वीडियो की पुष्टि के बाद मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के लिए 3650 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री के बेटे ने शनिवार शाम कार्यालय जाकर जुर्माने की राशि जमा कर दी।
इससे पहले जुलाई में अंसारी के बेटे को रांची स्थित सरकारी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का कथित तौर पर निरीक्षण करते हुए दिखाने वाले एक वीडियो ने एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया था।
राष्ट्रीय मानकों पर बनेंगे रांची के तीनों बस टर्मिनल, हेमंत सोरेन ने दी 48.72 करोड़ की मंजूरी




