सरायकेला: जमशेदपुर एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर से भूमि सुधार उप समाहर्ता के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
SP से MLA को जान का खतरा: विधायक कमलेश सिंह ने पलामू एसपी रिष्मा रमेशन पर लगाए गंभीर आरोप,होम मिनिस्ट्री में करेंगे शिकायत
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिंह सोय द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि भूमि सुधार उप समाहर्ता की क्लर्क स्वागत नंदा उनसे रिश्वत की डिमांड कर रही है। स्वागत नंदा म्यूटेशन के नाम पर पैसे की मांग कर रही है, इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और स्वागत नंदा को आठ हजार रूपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए जमशेदपुर लेकर चली गई है।





