NEET पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए सुखदेव भगत ने कहा-छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करें मोदी सरकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2024

NEET पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए सुखदेव भगत ने कहा-छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करें मोदी सरकार

दिल्ली: नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया। संसद मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मार्च किया गया।

CBI की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को लेकर पहुंची स्कूल, NEET पेपर लीक मामले को लेकर कर रही है जांच
इससे पहले जंतर मंतर पर हुए संसद घेराव प्रदर्शन के दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखेदव भगत ने संबोधित किया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि देश की गूंगी ,बहरी ,निकम्मी सरकार देश के भविष्य नीट के परीक्षार्थियों के साथ धोखा किया है। सालों साल से ये बच्चे एग्जाम का तैयारी करते हैं और उनके भविष्य के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता आदरणीय राहुल गांधी छात्रों के साथ है और वह छात्रों को न्याय दिलाकर रहेंगे। जब तक छात्रों को नहीं नहीं मिलता है तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

See also  लाल किले के पास हुए कार धमाके में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, गृहमंत्री घायलों से मिले, कार मालिक सलमान पुलिस हिरासत में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now