धनबादः एसीबी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एक्स बोर्ड कॉलोनी निवासी रिटायर जमादार लालेश्वर सिंह को सोमवार रात करीब आठ बजे उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए SNMMCH अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। कोर्ट के आदेश के अनुसार स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें जेल भेजा जायेगा।
भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण आज, सूतक काल हुआ शुरू
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, लालेश्वर सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद 4 जनवरी 2023 को कांड संख्या 1/2023 दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की गहन जांच की गयी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी धनबाद की एक टीम का गठन किया गया और सोमवार अपराह्न उनके घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान लालेश्वर सिंह घर पर ही मिले, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। उनकी संपत्ति 330 प्रतिशत अधिक पाई गई। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।
नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद विजय उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सुधा गुप्ता को कल्पना ने हाथ से खिलाई मिठाई
वह मूलरूप से पूर्वी चंपारण कृष्णा नगर के रहनेवाले हैं। धनबाद रेल पुलिस में एएसआई रहते लालेश्वर कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। धनबाद में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. रीता वर्मा के अंगरक्षक भी रहे हैं।जामताड़ा और गोड्डा जिला पुलिस में भी वह सिपाही और एएसआई के रूप में पदस्थापित रह चुके हैं। — 13 जून 2024 को कोर्ट से खारिज हुई थी अग्रिम जमानत प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लालेश्वर सिंह ने धनबाद एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। 13 जून 2024 को कोर्ट ने एसीबी की ओर से दिए गए साक्ष्य के आधार पर लालेश्वर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उसी समय से एसीबी की टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी। धनबाद में एसीबी थाना शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब किसी एएसआई स्तर के पुलिस वाले को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
निकाय चुनाव में बागियों से हुए नुकसान के बाद बीजेपी का बदला रुख, शो-कॉज के बाद अब सुलह की तैयारी




