- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

महाकुंभ में रील बनाने शेख बनकर पहुंचा युवक, साधुओं ने कूट दिया; VIDEO

Kumbh_Viral-Shekh

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में बहुत सी चीजें वायरल हो रही हैं। अब यहां का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक युवक का है जो नकली शेख बनकर महाकुंभ में पहुंचा था। बताया जाता है कि वह महाकुंभ में रील बनाने आया था। लेकिन यहां पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी शायद उसने कल्पना भी नहीं की होगी। कुछ साधुओं ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक अरबी शेख की वेषभूषा बनाकर मेले में आया हुआ है। उसके साथ दो अन्य युवक भी हैं, जो उसका बॉडीगार्ड होने का दिखावा कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला पूछता है कि कैसा लग रहा है। जवाब में वह युवक कहता है सब बढ़िया। इसके बाद उससे पूछा जाता है क्या नाम है? तब उसके साथ चल रहे दोनों अन्य युवक कहते हैं, शेख प्रेमानंद। वह बताते हैं कि यह राजस्थान से आए हैं।

See also  रांची पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

गवर्नर के काफिले के पास खड़े शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मारी लात, सस्पेंडः VIDEO

वीडियो के अगले हिस्से में दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ लोग घेरे हुए हैं। इसमें कुछ साधु भी हैं। यह लोग उसकी शेख वाली पगड़ी हटा देते हैं। वहीं, एक साधु युवक का कॉलर पकड़े हुए है। वहीं, वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मारो-मारो भी कह रहे हैं। गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां से कई वीडियोज भी वायरल हुए हैं। इनमें माला बेचने वाली एक लड़की का भी वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

 

See also  अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन ने दिया जोरदार भाषण, आंदोलनकारियों को एक लाख की आर्थिक मदद मिलेगी, महिलाओं को दी जाएगीं बड़ी जिम्मेदारियां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now