हिमांशु हत्याकांड के विरोध में BJP का जमशेदपुर बंद, ADG ने आज मृतक की पत्नी को नियुक्ति पत्र मिलने का दिया आश्वासन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2026

हिमांशु हत्याकांड के विरोध में BJP  का जमशेदपुर बंद, ADG ने आज मृतक की पत्नी को नियुक्ति पत्र मिलने का दिया आश्वासन

जमशेदपुरः शहर में बिगड़ते कानून-व्यवस्था और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में बीजेपी ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया है। इसका जेडीयू, आजसू , एलजेपी और एनसीपी समेत कई दलों और संगठनों ने समर्थन किया है। बंदी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। धालभूम एसडीओ ने शहर के छह प्रमुख थाना क्षेत्रों में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा की अवधि को तीन जुलाई की रात 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।
बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू, प्रवक्ता अभय सिंह और जेडीयू विधायक सरयू राय के नेतृत्व में बुधवार की शाम मशाल जुलूस निकाल बंद को सफल बनाने का आह्रवाहन किया गया। इधर, हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष पर चापड़ से हमले का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथियों के साथ शनिवार रात में ही वाहन से चाईबासा भाग गया था। अबतक पुलिस विश्वनाथ मंडल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गुरुवार को एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं।
एडीजी का आश्वासन, आज मिल जायेगा नियुक्ति पत्र
हिमांशु के पिता अरविंद सिंह ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में एडीजी मनोज कौशिक से मुलाकात की। उन्होंने एडीजी से पूछा कि मेरे बेटे के हत्यारे कब पकड़े जायेंगे। हमें इंसाफ कब मिलेगा। साथ ही उन्होंने अपनी बहू रिचा कुमारी को मिलनेवाली सरकारी नौकरी की प्रगति के बारे में भी बात की। अरविंद सिंह ने बताया कि एडीजी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि शुक्रवार को उपायुक्त के जरिये उनकी बहू को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जायेगा।

See also  रांची में दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now