गवर्नर के काफिले के पास खड़े शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मारी लात, सस्पेंडः VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2025

MP_Viral_Video

डेस्कः भोपाल में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को राज्यपाल के काफिले के पास खड़े एक शख्स पर बेरहमी से हमला करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का जवान शख्स के पास दौड़ते हुए जाता है और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी शख्स को लात और थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ ऐक्शन हुआ है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शख्स की पिटाई करने वाले पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर पुलिस उपायुक्त (यातायात) संजय सिंह ने बताया कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त मिलन जैन मामले की जांच कर रहे हैं।

बिहार के बेतिया में जहरीली शराब से 7 की मौत, मामले की जांच का आदेश

See also  बिहार के समस्तीपुर में लोजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हमले का CCTV फुटेज आया सामने

बताया जाता है कि यह घटना आनंद नगर चौराहे पर उस वक्त हुई जब राज्यपाल मंगूभाई पटेल का काफिला गुजर रहा था। व्यक्ति सड़क पर काफिले को देख रहा था। इससे ट्रैफिक पुलिसकर्मी भड़क गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी शख्स की ओर दौड़ा और उसे पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राज्यपाल के काफिले के पास खड़े शख्स को ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहले धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद लात-घूंसों से पीटा और थप्पड़ भी मारा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए। मामले में लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। इस समय राज्यपाल एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रायसेन जा रहे थे। बताया जाता है कि राज्यपाल का काफिला जब भोपाल के आनंद नगर चौराहे के पास पहुंचा तो यह घटना हुई। सड़क के किनारे खड़े शख्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हमला कर दिया।

See also  Gangster Aman Sahu फरार होने के मामले में कोर्ट से बरी, JMM नेता की हत्या मामले में पुलिस हिरासत से हो गया था फरार

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ‘छुप’ कर ली हिमानी से शादी, कानों-कान नहीं हुई ख़बर, हनीमून के लिए पहुंचे इस देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now