डेस्कः अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेला पिता अपने 17 महीने के बच्चे के रोने से इतना गुस्सा हुआ कि उसने दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला। स्थानीय पुलिस के मुताबिक 27 साल के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके ऊपर हत्या और बाल शोषण का केस दर्ज कर लिया गया है।
स्थानीय अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैचरी विलियम्स नामक आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया। उसने कहा कि वह गुस्से में था और उसका बेटा लगातार रो रहा था, जिसकी वजह से उसे और भी ज्यादा गुस्सा आया, जिसकी वजह से उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। उसका सिर बिस्तर के फ्रेम और जमीन पर टकराया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद उसने आपातकालीन सेवा पर फोन किया। जल्दी ही मेडीकल टीम वहां पर पहुंच गई। लेकिन जब तक टीम वहां पहुंची बच्चे की सांसे बंद हो चुकी थी। टीम उसे लेकर हॉस्पिटल गई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे के दादा-दादी ने पुलिस को बताया कि बच्चा सुबह से ठीक था। उसे हल्का जुकाम था। उसके माथे पर जो चोट लगी थी। वह रसोई घर में खेलते हुए लगी थी। पुलिस ने जांच में भी इस बात की पुष्टि की है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक बच्चे के शरीर पर किसी और तरह के चोट के निशान नहीं है लेकिन फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस को मिले राष्ट्रपति पद









