धनबादः रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना रविवार की रात 11.30 बजे हुई, जब ट्रेन धनबाद स्टेशन पहुंचने वाली थी। पीड़ित ने बताया कि वह रांची से भागलपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। एक युवक उसके पास वाली बर्थ पर आकर बैठ गया। रात में वह बीच वाले बर्थ पर सो गई। अचानक नींद खुली तो युवक उसके चहरे पर झुक उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था।
सरायकेला में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सात राउंड फायरिंग, कुख्यात अपराधी के शूटर को मारी गोली
युवती के जागते ही आरोपी धीमी हुई ट्रेन से 5 नंबर प्लेटफॉर्म पर कूदकर फरार हो गया। युवती ने तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत की। ट्रेन के 15 मिनट तक धनबाद में रुके रहने के बावजूद कोई सुरक्षाकर्मी नहीं आया। डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन आसनसोल पहुंची तो एक आरपीएफ जवान आया और पूछताछ कर चला गया। सुबह वह भागलपुर पहुंच गई थी।
रांची में होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए पनीर और मिठाइयों के सैंपल
पीड़ित युवती ने बताया कि पूरे दिन रेलवे की तरफ से कॉल कर सवाल पूछे जाते रहे। उसने रेलवे को बताया कि आरोपी की उम्र 30 वर्ष के आसपास होगी। युवक ने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जीन्स पैंट पहन रखी थी। वह एक पिट्ठू बैग लिए हुए था। उधर घटना के 15 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद सुरक्षा बलों की एफआईआर कराने की याद आई। जिसके बाद पीड़िता को भागलपुर रेल पुलिस से शिकायत करने को कहा गया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धनबाद रेल पुलिस को भेजा जाएगा।
ACB ने धनबाद में पूर्व सांसद के बॉडीगार्ड को किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई
धनबाद मंडी के वरीय सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा ने कहा कि शिकायत मिली है, लेकिन तब तक ट्रेन धनबाद से खुल चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।




