डेस्कः हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में एक महिला के वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है। वीडियो में महिला बर्फ के बीच रील शूट करती दिख रही है।मनाली में बर्फ के बीच महिला ने सारी हदें की पार, साड़ी उतार कर डांस करने लगी। इस महिला ने एक रील बनाने के लिए सारी हदें पार कर दी। लेडी इन्फ्लुएंसर मेघा रानी की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। लोग इस हरकत को निजी नहीं, बल्कि देवभूमि की गरिमा और सांस्कृतिक मर्यादाओं पर सीधा सवाल बता रहे है। लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों को लोकप्रियता बटोरने और सोशल मीडिया पर सस्ते लाइक पाने का मंच बना देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बिहार में महिला दारोगा को CBI ने टीचर के अपहरण और हत्या केस में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में किया कांड
मनाली को लोग प्रकृति, शांति और परंपराओं के सम्मान के लिए जानते हैं, वहां इस तरह के व्यवहार न सिर्फ स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा तोड़ना का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान की अनदेखी करना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं कहा जा सकता।
An influencer’s bikini dance in snowy Manali has triggered backlash online.
Critics call it disrespectful to local culture; supporters say it’s about personal freedom.
Where should the line be drawn between self-expression and shared spaces?#Manali #SocialMediaDebate pic.twitter.com/kJ6rFpqNeK
— Bollywood Critics (@BollyCritBuzz) January 23, 2026
साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत, 4 घंटे बाद आई सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
वीडियो कब का है और इसमें क्या है: ये वीडियो मेघा रानी नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने पेज पर डाला है। ये वीडियो पिछले साल 6 दिसंबर का है। इस वीडियो में महिला अपने साड़ी को खोलकर हाथों से लहराते हुए दिखाई दे रही है। वो बिकनी में बर्फबारी के बीच मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि मेघा रानी के इस वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं मेघा रानी के इंस्टाग्राम पर सिर्फ 41 हजार फॉलोअर्स हैं। मेघा के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। कुछ ने उसकी तारीफ की है तो कुछ ने उसकी क्लास लगाई है।
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक,कहा- इसकी भाषा में स्पष्टता नहीं, केंद्र को कमेटी बनाने का आदेश
लोगों ने लगाई क्लास: मेघा के इस वीडियो कमेंट करते हुए संगी स्टार नाम ने यूजर ने लिखा है कि मतलब की मनाली में नंगा होने के लिए जाना होता है। हर जगह गंद फैला रखा है। अर्चना नाम की यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है इसे कहते हैं इज्जत उछालना। वहीं काफी यूजर्स ने इस वीडियो पर 'छी' कमेंट किया है। दिव्या गुप्ता ने कमेंट करते हुए लिखा है कि छी कुछ तो शर्म करो। बता दें कि निखिल सैनी नाम के एक यूजर ने एक्स पर इस महिला का वीडियो शेयर किया है। उसने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि जब हमें लगा कि अब देखने के लिए इससे बुरा कुछ नहीं बचा है, तो सोशल मीडिया ने हमें फिर गलत साबित कर दिया। जगह की कोई इज्2त नहीं, वहां के लोगों की कोई इज्2त नहीं। ये फैमिली स्पॉट्स और टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, न कि सस्ते कंटेंट बनाने की जगहें। ऐसे लोगों की वजह से ये जगहें धीरे-धीरे खराब हो रही हैं।




