बिहार में महिला दारोगा को CBI ने टीचर के अपहरण और हत्या केस में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में किया कांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 29, 2026

बिहार में महिला दारोगा को CBI ने टीचर के अपहरण और हत्या केस में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में किया कांड

डेस्कः CBI ने बिहार पुलिस की एक महिला अवर निरीक्षक (SI) को एक शिक्षक के अपहरण और उसकी हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार महिला दारोगा पर यह कार्रवाई भोजपुर के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत कोल्हरामपुर गांव निवासी निजी शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में की गई है। गिरफ्तार 2019 बैच की महिला दारोगा का नाम अंजली कुमारी बताया जाता है और वह फिलहाल लखीसराय जिले में तैनात है। मूल रूप से आरा शहर के नवादा थानांतर्गत अनाइठ मोहल्ले की रहने वाली अंजली कुमारी को CBI ने बीते दिन गिरफ्तार किया और उससे जांच एजेंसी की टीम पूछताछ कर रही है।

लालू परिवार को जमीन के बदले नौकरी मामले में मिली बड़ी राहत, फिलहाल कोर्ट आने की जरूरत नहीं
शिक्षक कमलेश 2023 से हैं लापता
विदित हो कि भोजपुर के कोल्हारामपुर निवासी शिक्षक कमलेश राय वर्ष 2023 से अचानक लापता हो गए। उनके परिवार ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जांच के क्रम में इस मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और संभावित हत्या का एंगल सामने आया। मामला काफी उलझा हुआ था और बाद में इस पूरे मामले की पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI से जांच शुरू की गई। कोर्ट के आदेश के बाद CBI के बिहार-झारखंड संयुक्त निदेशक राजीव रंजन ने इस कांड में महिला दारोगा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। CBI सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के मजबूत आधार पर हुई। बताया जाता है कि मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR), अन्य तकनीकी इनपुट्स और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के विश्लेषण से इस पूरे मामले में दारोगा अंजली कुमारी की संलिप्तता पाई गई।

See also  रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, ओलावृष्टि कल से, 5-7 डिग्री तक गिरेगा पारा

बिहार विधानपरिषद के चुनाव में बड़ा बदलाव, पंच-सरपंच को मिला वोट का अधिकार
जानकारी के अनुसार सीबीआई की जांच में तकनीकी साक्ष्य निर्णायक साबित हुए, जिसके बाद जांच एजेंसी ने महिला दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शिक्षक के अपहरण में प्रेम संबंधों का गहरा कनेक्शन हो सकता है। शिक्षक कमलेश राय के परिवार ने पहले ही महिला दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, CBI की टीम अब अंजली कुमारी को CBI की विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। एजेंसी अदालत से रिमांड की डिमांड कर सकती है जिसके बाद आगे की जांच पर फैसला किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now