नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह को लेकर दी गई धमकी, नक्सलियों ने पर्चा में लिखा कि मदद की तो 6 इंज छोटा कर देंगे

नीतीश सरकार के मंत्री सुमित सिंह को लेकर दी गई धमकी, नक्सलियों ने पर्चा में लिखा कि मदद की तो 6 इंज छोटा कर देंगे

डेस्कः जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड सीमा से सटे बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला गांव के पास एक मैदान में मंगलवार सुबह लाल स्याही से लिखा पर्चा और काला झंडा देखे जाने से सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत फैल गयी। पर्चे में उस क्षेत्र के 13 लोगों को सुधर जाने नहीं तो छह इंच छोटा करने की धमकी दी गई है। साथ ही पर्चे में प्रदेश के मंत्री सह चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पोलुस का भी नाम दर्ज है।पर्चे में लिखा है कि ‘मंत्री का प्रचार किया तो छह इंच छोटा कर देंगे’ पर्चा के ऊपर में भाकपा माओवादी लिखा हुआ है। मौके पर बनी वेदी और उस पर बने चिह्न को देखकर झारखंड में बड़े नक्सलियों के मारे जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस खुराफात की बात कही जा रही है। हालांकि यह पर्चा नक्सलियों का ही है, इसकी कोई पुष्टि नही हो सकी है।

See also  बिहार में सोमवार की सुबह एनकाउंटर, STF ने कपूर झा गैंग के तीन शूटर को किया गिरफ्तार

रांची के कारोबारी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से भेजा धमकी भरा मैसेज

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब रक्खा टोला गांव के लड़के मैदान में फुटबॉल खेलने गए तो एक काला झंडा गड़ा देखा। झंडे के पास ही दो कलम से लिखा पर्चा पड़ा था। वहीं सफेद पाउडर एवं सिंदूर से एक आकृति बनी थी। मैदान में दर्जनों कागज नाश्ता के लिए उपयोग कर फेंका गया था। सूचना पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चा और झंडा कब्जे में ले लिया। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष चिहरा विद्यारंजन कुमार ने कहा कि पर्चा एवं काला झंडा जब्त किया गया है। पर्चा की जांच की जा रही है।

पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया फोन, दी जन्मदिन की बधाई, कहा-पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
पर्चे में लिखी शब्दावली कुछ इस तरह है- सबसे ऊपर भाकपा माओवादी लिखा है। इसके आगे लिखा है कि गगनपुर का अफजल अंसारी प्रशासन को खबर क्यों पहुंचाता है? सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे। गड़ाई के नकुल और खटपोक के नरेश जो सामान आप लोगों को दिए थे, सो पहुंचा दीजिए बाल-बच्चा के साथ रहना है तब। कृष्णा मंडल आपसे हमलोगों को दो एके 47 चाहिए। तब आपको चुनाव लड़ने देंगे। मधुपुर का मुस्तकीम और उसके साथ के लोग सुमित कुमार का प्रचार नहीं करना, नहीं तो सब मारे जाओगे। मछली गांव के निर्मल आप कितना गाड़ी पकड़वाया? तुम्हारा भी हिसाब करेंगे। सुदा तुमने थाना में कितना बालू गाड़ी सड़ाया है? सुधर जाओ। सबदर मुखिया लेवी नहीं देने के कारण आपकी हत्या कर दी जायेगी।

See also  लोहरदगा में ब्राउन सुगर के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार के लाकर करता था ड्रग्स का अवैध कारोबार

NDA गठबंधन वाले मेघालय में सिलासी हलचल तेज,12 में से 8 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
आगे लिखा है- मुखिया अब्बास बरमोरिया पोझा में जिस दिन बुलाया गया था, उस दिन नहीं आने के कारण जिस दिन मिलेगा उस दिन आपको गोली मार दिया जायेगा। कपिल मुंशी और पियारी मुंशी हमलोगों का पैसा क्यों खा गया, पैसा आपको देना होगा नहीं तो छह इंच छोटा कर देंगे। सुबास मुखिया और पंचायत समिति सदस्य दुर्गा सोरेन पांच तारीख तक पैसा पहुंचा दीजिए। पोलुस बामदह पार्टी में रहकर नेता केयू बना। सबसे नीचे लाल सलाम लिखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now