डेस्कःदिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें दावा किया गया कि लेडीज कोच में एक सांप घुस आया। वीडियो में महिलाएं चीखती-चिल्लाती दिख रही हैं, कुछ डर के मारे सीटों पर खड़ी हो गईं। इस हड़कंप ने हर किसी को हैरान कर दिया और सवाल उठने लगे कि आखिर मेट्रो में सांप कहां से आया? वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी का भी बयान सामने आया है।
इस क्लिप में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कोच में बैठी महिलाएं घबराकर चिल्ला रही हैं, कुछ सीटों पर कूदती दिखाई दे रही हैं, और अधिकतर महिलाएं डब्बे के एक कोने में सिमटती जा रही हैं मानो किसी बहुत बड़े खतरे से बचने की कोशिश कर रही हों।वीडियो में सांप या कोई अन्य जीव साफ दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन जिस तरह का अचानक डर और अफरा-तफरी कैमरे में कैद हुई है, उससे इतना तो तय है कि यात्रियों को लगा कि उन्होंने किसी रेप्टाइल को देखा है। किसी ने शायद ‘सांप!’ चिल्ला दिया और बस, इसके बाद पूरा कोच जैसे दहशत में डूब गया।
#WATCH मेट्रो के महिला कोच में सांप घुस आया जिसे देख चीख-पुकार मच गई, डर की वजह से लड़कियां सीट पर चढ़ गईं
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है
LIVE DAINIK इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता
#metro #snake… pic.twitter.com/Nu4VJb2NfQ
— Live Dainik (@Live_Dainik) June 20, 2025
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया और सच सामने लाया। DMRC के मुताबिक, गुरुवार शाम को यात्रियों की शिकायत मिलते ही ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली करवाया गया और उसे डिपो भेजा गया। वहां ट्रेन की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कोई सांप नहीं मिला। हां, जांच के दौरान एक छोटी सी छिपकली जरूर नजर आई, जिसने शायद सारा हंगामा खड़ा किया।
वायरल वीडियो में सांप तो कहीं दिखाई नहीं देता, लेकिन डर और अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है। शायद छोटी सी छिपकली ने ही यात्रियों को सांप समझकर डरा दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, कोई इसे मजाक बता रहा है तो कोई मेट्रो की साफ-सफाई पर सवाल उठा रहा है।




