बिहार में फल्गू नदी उफान पर, उदेरास्थान बराज से छोड़ा गया पानी, नालंदा में बाढ़ जैसे हालात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2025

बिहार में फल्गू नदी उफान पर, उदेरास्थान बराज से छोड़ा गया पानी, नालंदा में बाढ़ जैसे हालात

डेस्कः बिहार में मानसून के आगमन के बाद से हो रही बारिश से फल्गू नदी उफान पर है। नालंदा जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जहानाबाद के उदेरास्थान बराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राहत बचाव कार्य शुरू है। एनडीआरएफ की दो बटालियन को नालंदा में तैनात किया गया है। प्रभावितों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया गया है। एक तरफ राज्य में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। वहीं दूसरी तरफ उदेरास्थान बराज से गुरुवार को 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे फल्गू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया।

गयाजी के फल्गू नदी में अचानक आ गई बाढ़, पुल के नीचे सो रहे लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई गई जान
फल्गू नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है जिसके चलते नालंदा के एकंगरसराय, हिलसा और करया परसुराय ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी नालंदा के पश्चिमी इलाकों से होकर गुजर रहा है। जिसका प्रभाव बीती रात से ही दिखने लगा था। तटबंध में कटाव से गांव की सड़क बह गई। मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। खेतों में नदी का पानी घुस गया है। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

See also  वैष्णों देवी यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड से भारी तबाही, अब तक 33 की मौत, मंगलवार को 9 लोगों की गई थी जान

Video: देवघर एम्स में करोड़ों के उपकरणों पर झरने की तरह गिर रहा है पानी, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
वहीं एनडीआरएफ लोगों की मदद में जुटी हुई है। बाढ़ राहत शिविर में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, मेडिकल कैंप की स्थापना, पशु चिकित्सा शिविर, सूखा राशन का वितरण, पॉलिथीन शीट्स का वितरण और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार को गया जी की फल्गु नदी में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में मानपुर पुल के नीचे सो रहे 12 लोग बहते-बहते बच गए। पानी में घिरे लोग फल्गु की तेज धारा देख चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे, और फोन कर आसपास के तैराकों को बुलाया। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। जिसके सकुशल सभी लोगों को बचा लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now