- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

फांसी लगाने का सीन शूट करते-करते हकीकत बन गई मौत, 4 साल की मासूम ने रिकॉर्ड किया मां का आखिरी वीडियो

hanging

यूपी के बांदा में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की कोशिश एक महिला की जान ले बैठी। बबेरू कस्बे में फांसी का दृश्य दोहराने के दौरान 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला ने अपनी चार वर्षीय बेटी से वीडियो बनाने को कहा था। मां का शव फंदे से लटका देखकर जब बच्ची रोने लगी तो स्वजन को मामले की जानकारी हुई। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है।

बबेरू कोतवाली के करूइहा पुरवा निवासी मोहनी पत्नी जगदीश शुक्रवार की शाम घर में रील के लिए मोबाइल के सामने दृश्य दोहरा रही थी। जबकि उसकी मासूम बेटी मोबाइल लिए थी। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला इंटरनेट मीडिया रील के लिए फंदे का दृश्य शूट करने का प्रतीत हो रहा है।

तेजप्रताप यादव का पिता बनने की खबरों पर आया गुस्सा, अनुष्का के साथ संबंध पर दिया जवाब, पांच जयचंदो के नाम भी बताएं

दिवंगत हुई महिला के स्वजन ने भी घटना का यही कारण बताया है। उसने साड़ी से फंदा बनाकर दृश्य दोहराने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहिनी अपने मोबाइल फोन पर गूगल और फेसबुक पर बार-बार फंदा लगाने से जुड़े वीडियो और सामग्री खोज रही थी।

घटना के समय घर में मौजूद उसकी चार वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि मां ने उसे मोबाइल देकर वीडियो बनाने को कहा था। दिवंगत महिला के पति जगदीश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने मोबाइल बेटी को सौंपा और फंदे का दृश्य शूट करने लगी।

जब मोहिनी बेहोश हुई तो बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी व स्वजन मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से नीचे उतारा। स्वजन और पड़ोसी उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रांची में अवैध संबंध में युवक की निर्मम हत्या, सिर और प्राइवेट पार्ट कटे मिले

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now